भोपाल
शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेल में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर पहुंचीं। स्कूल प्राचार्या द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ के स्थान पौधे भेंट कर किया गया। विधायक द्वारा वार्ड पार्षद नीरज सिंह, साकेत मंडल उपाध्यक्ष लीलाधर मालवीय, प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ की मौजूदगी में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
