20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कांग्रेस ने किया ऑन लाइन जुआ सट्टा खिलाने वाली मोबाइल एप्स...

भेल कांग्रेस ने किया ऑन लाइन जुआ सट्टा खिलाने वाली मोबाइल एप्स को बैन करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

Published on

भोपाल

भेल श्रमिक कांग्रेस ने बीएचईएल गांधी मार्केट के सामने ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले मोबाइल एप्लीकेशन को बैन करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में ऑनलाइन जुआ खिलाने वाली जालसाज कंपनियां के जाल में उलझ कर युवाओं ने बीते दिनों में अपनी जान दे दी है कुछ माह पहले भेल कर्मचारी लोकेश्वर साहू भी इसी तरह की कंपनी के जाल में उलझ कर आत्महत्या कर लिया था।

चार दिन पूर्व भोपाल के रातीबड़ इलाके में भी इस तरह की जालसाज कंपनियों के छ्लावे में आकर एक पूरे परिवार ने मौत को गले लगा लिया। श्री गुप्ता ने कहा कि कुछ माह पूर्व भी हमने इस तरह के ऐप्स को बैन करने की मांग को लेकर प्रशासन को पत्र लिखा था। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार सोई रही इस बीच में जालसाज कंपनियों द्वारा यह मौत का खेल खेला जाता रहा। इस पर सख्त कदम उठाने व ऐसे मोबइल एप्स को बैन करने की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव कैलाश मिश्रा, भेल सीटू के अध्यक्ष लोकेन्द्र शेखावत, निशांत कुमार नन्दा भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजेन्द्र पाटील, यशवंत वर्मा, कुलदीप मौर्या, रामपाल धोंसले, सतीश कनोजिया एवं सैकड़ों भेल कर्मचारी व गोविंदपुरा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...