20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़कस्तूरबा अस्पताल के सीएमओ से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल

कस्तूरबा अस्पताल के सीएमओ से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल

Published on

भोपाल

हेम्टू इंटक का एक प्रतिनधि मंडल ने कस्तूरबा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्पना तिवारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि भेल कर्मचारी तीनों पालियों में कारखाने में 24 घन्टे उत्पादन में लगे हुए हैं ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को आये दिन किसी भी समय उपचार की आवश्यकता पड़ती रहती है।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा ये सूचना जारी कर कहा गया है कि नियमित कर्मचारी केवल शाम की पाली में चिकित्सक से उपचार या परामर्श ले सकते है जो कहीं न कहीं नियमित कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है ।ऐसी स्थिति में नियमित कर्मचारी को केवल शाम के 2 घंटे ही परामर्श लेने का समय मिलेगा वही अगर कोई कर्मचारी शाम को दिखाने जायेगा तो उसे ब्लड जाँच एवं अन्य जांच के लिए अगले दिन सुबह कस्तूरबा अस्पताल जाना ही पड़ेगा।

इस सूचना से वर्ग संघर्ष की स्थिति भी निर्मित हो सकती है । हेम्टू इंटक यूनियन ने इस व्यवस्था का पूर्णत: विरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में इंटक के महामंत्री गौतम मोरे, राजेश शुक्ला कोषाध्यक्ष, सीआर नामदेव, मध्य प्रदेश युथ इंटक अध्यक्ष मिथलेश तिवारी , प्रदीप मालवीय, रणजीत चन्द्रावत, फजल खान, अजीत गोंड, शामिल थे।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...