9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलरेसलिंग विवाद के बीच बड़ी खबर... बजरंग और विनेश को मिली छूट,...

रेसलिंग विवाद के बीच बड़ी खबर… बजरंग और विनेश को मिली छूट, खेलेंगे एशियन गेम्स

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रेसलिंग में काफी समय से विरोध प्रदर्शन और महिला एथलीट्स से यौन शोषण जैसे विवाद चले आ रहे हैं. मगर इसी बीच स्टार रेसलर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन दोनों को ही एशियन गेम्स के लिए ट्रायल में छूट मिल गई है.

यानी अब बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट दोनों का ही सीधे एशियन गेम्स में जाना तय हो गया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है. बताया गया है कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की तदर्थ समिति ने नए नियम बनाए हैं. इसी के तहत बजरंग और विनेश को छूट मिली है. इनके अलावा जो भी रेसलर जिस वैट कैटेगरी में जीतेगा, उन्हें स्टैंड बाई में रखा जाएगा.

6 महिला पहलवानों ने लगाए यौन शोषण के आरोप
बता दें कि बजरंग और विनेश समेत कई भारतीय स्टार पहलवान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) और उसके पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यह लड़ाई काफी लंबी चली. 6 बालिग महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए. इसको लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है.

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. मामले में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. उनकी सामान्य जमानत पर कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी.

ट्रायल की तैयारी के लिए मांगा था अतिरिक्त समय
इन सबके बीच ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विनर विनेश फोगाट समेत 6 पहलवानों ने खेल मंत्रालय से एशियाई खेलों के ट्रायल की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मांगा था. इसी बीच यह खबर आई है कि बजरंग और विनेश को ट्रायल्स के लिए छूट मिल गई है. अब वो सीधे एशियन गेम्स में जाएंगे.

IOA की तदर्थ समिति के मुताबिक, एशियन गेम्स के लिए ट्रायल 22 और 23 जुलाई को केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में होने हैं. कमेटी के सदस्य भूपेंदर सिंह बाजवा ने बताया कि 22 जुलाई को ग्रीको रोमन और महिला वर्ग के ट्रायल होंगे. जबकि 23 जुलाई को फ्रीस्टाइल कैटेगरी के ट्रायल होने हैं.

विदेश में तैयारी कर रहे हैं ये 6 पहलवान
विरोध प्रदर्शन के तहत धरने पर बैठने वाले सभी 6 पहलवान इस समय विदेश में तैयारियां कर रहे हैं. विनेश फोगाट फोर्थ रैंकिंग टूर्नामेंट खेलने हंगरी गई हैं. जबकि बजरंग, जितेंदर, संगीता किर्गिस्तान में हैं. साक्षी मलिक अपने पति सत्यव्रत कादियान के साथ अमेरिका में तैयारी कर रही हैं. बता दें कि IOA की अपील के बाद OCA ने एशियन गेम्स की एंट्री की तारीख बढ़ाकर 23 जुलाई कर दी थी. जबकि IOA ने इसे 5 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की थी.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...