9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेल70 साल, 13 मैच और...त्रिनिदाद में होने वाली है जबरदस्त टक्कर, ऐसे...

70 साल, 13 मैच और…त्रिनिदाद में होने वाली है जबरदस्त टक्कर, ऐसे घुटने नहीं टेकेगी वेस्टइंडीज

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टीम इंडिया के इस टूर का आगाज 12 जुलाई से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ हुआ था। रोहित सेना ने डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट में पूरी तरह से कैरेबियाई टीम को तहस नहस कर दिया। भारत पहला टेस्ट 141 रन और एक पारी से जीता था। हालांकि अब बारी हे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट की जोकि त्रिनिदाद के क्वीन पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट का आगाज 20 जुलाई से होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आई हैं। आइये जानते हैं कि आखिर इस मैदान पर अब तक क्या रिकॉर्ड रहा है।

वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर दिखाया है दमखम
भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में पहला टेस्ट मैच 70 साल पहले यानी 1953 में खेला गया था, जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया था और वह ड्रॉ रहा था। हालांकि त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज और भारत के बीच हमेशा से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। आकड़ें देखकर यह कहना मुश्किल होगा कि क्वीन पार्क ओवल स्टेडियम में एक दूसरे पर कौनसी टीम का पलड़ा भारी रहा है।

वेस्टइंडीज से तीन दिन में ही पहला टेस्ट कैसे जीत गया भारत
आपको बता दें कि 1953 से अब तक वेस्टइंडीज और भारत के बीच त्रिनिदाद में कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इन 13 में से 3 मैच वेस्टइंडीज और 3 ही मैच भारत ने जीते हैं। जबकि बाकी 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

7 साल पहले खेला गया था त्रिनिदाद में आखिरी टेस्ट
त्रिनिदाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी टेस्ट मैच त्रिनिदाद में 2016 में खेला गया था और यह मैच भी ड्रॉ रहा था। इससे पहले 2002 में इस मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया था, जो भारत ने 37 रन से जीता था।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...