11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedपीछे छूटा हिंडनबर्ग रिसर्च का भूत! 138% तक उछले अडानी ग्रुप के...

पीछे छूटा हिंडनबर्ग रिसर्च का भूत! 138% तक उछले अडानी ग्रुप के शेयर

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के बारे में अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और इसका मार्केट कैप आधा रह गया था। लेकिन उसके बाद से ग्रुप के शेयरों ने अपने लो लेवल से 138 फीसदी तक रिकवरी की है। हालांकि ये शेयर अब भी अपने पीक लेवल से बहुत दूर हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को शेयरहोल्डर्स की एजीएम में कहा कि ग्रुप की बैलेंस शीट, एसेट्स और ऑपरेटिंग फ्लो मजबूत बना हुआ है और पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर स्थिति में है। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए ग्रुप ने कई उपाय किए हैं।

ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd) का शेयर मंगलवार को 0.33% तेजी के साथ बंद हुआ। फरवरी में यह 1,017 रुपये तक गिर गया था लेकिन तबसे इसमें करीब 138 फीसदी तेजी आई है। अभी यह 2,416 रुपये पर है। हालांकि दिसंबर में यह 4,189.55 रुपये पर पहुंच गया था। इसी तरह अडानी ग्रीन (Adani Green) का शेयर भी अपनी लो लेवल से 119 रुपये की तेजी के साथ 974.35 रुपये पर आ चुका है। जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले यह 2,167 रुपये पर था। अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी पावर (Adani Power) भी अपने लो लेवल से 85 फीसदी ऊपर चढ़ चुके हैं। ग्रुप के दूसरे शेयरों में अपने लो लेवल से चार से 35 फीसदी तक तेजी आई है।

गौतम अडानी की नेटवर्थ
निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अडानी ग्रुप ने हाल में कई कदम उठाए हैं। ग्रुप ने अपना कर्ज कम किया है। साथ ही एनआरआई राजीव जैन की कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) कई चरणों में अडानी ग्रुप में पैसा लगा चुकी है। मार्च तिमाही और पिछले फाइनेंशियल ईयर में ग्रुप की कंपनियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। इन कारणों से ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी 60.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 22वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। पिछले साल वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे थे।

Latest articles

अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

भोपाल अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर की आत्महत्या

भोपाल राजधानी के भानपुर क्षेत्र में एक मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर आत्महत्या...

सगाई के बाद युवक ने बनाए संबंध, 4 लाख रुपये लेकर शादी से किया इनकार

भोपाल राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सगाई के बाद दहेज...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...