भोपाल
मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने छात्र छात्राओं को शिक्षा को लेकर भविष्य के प्रति ज्ञानवर्धक बातें बताई। तथा ऑफिस एवं लाइब्रेरी हेतु दो कूलर प्रदान किए इस अवसर पर प्राचार्य एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समाजसेवी मौजूद थे।
भेल में नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्त जांच शिविर. भेक्टू सीटू यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष निशान्त कुमार नन्दा के जन्म दिवस के अवसर पर यूनियन के तत्वावधान में डॉ. कैलाश नाथ काटजू सिविल हॉस्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन गुरूवार को भेल गेट नंबर 5 क्रांति स्थल में सुबह 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक किया जाएगा। श्री नंदा ने लोगों से अपील की है कि वह शिविर में नि:शुल्क जाँच काल लाभ लें।
