– बीएचईएल कारपोरेट कार्यालय द्वारा डेटा वेयरहाऊस में कार्यान्वयन की रूप रेखा पर एक सत्र का आयोजन
भोपाल
बीएचईएल, भोपाल मे बुधवार को कारपोरेट कार्यालय द्वारा डेटा वेयरहाऊस में कार्यान्वयन की रूप रेखा पर एक सत्र का आयोजन किया गया । इस सत्र में वेयरहाऊस तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए बीएचईएल में एक सिंगल डेस्क बोर्ड पर इसके उपयोग के विषय में चर्चा की गई । इस डेस्क बोर्ड में रियल टाइम के आधार पर सभी डेटा का आहरण एवं विश्लेषण संभव हो पाएगा जिससे बीएचईएल के सभी यूनिट एक ही प्लेटफार्म पर कार्य कर सकेंगे। इस प्रणाली के कार्यान्वयन हेतु क्लाउड सर्विसेज का उपयोग किया जाएगा ।
श्री बवेजा ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रणाली के कार्यान्वयन से बीएचईएल के सभी यूनिटों तथा कार्यालयों में कार्य प्रणाली में एकरूपता आएगी और व्यापारिक तथा कार्यान्वयन में तेजी आएगी । श्री निगम ने कारपोरेट कार्यालय द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के व्यापारिक परिदृश्य और सूचना तंत्र के युग में यह प्रणाली बीएचईएल के लिए न सिर्फ लाभकारी है बल्कि यह हमारी आवश्यकता है ।
इसके साथ साथ श्री निगम ने श्री बवेजा को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानितभी किया । इस अवसर पर विनय निगम, कार्यपालक निदेशक बीएचईएल भोपाल एवं झांसी, एसके बवेजा, कार्यपालक निदेशक (सामान्य प्रबंधन) कारपोरेट कार्यालय तथा सभी महाप्रबंधक एवं डीआरओ उपस्थित थे ।
