25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल प्रबंधन ने बुलाई मिनी ज्वाइंट कमेटी की बैठक, यूनियनों ने उठाया...

बीएचईएल प्रबंधन ने बुलाई मिनी ज्वाइंट कमेटी की बैठक, यूनियनों ने उठाया बोनस का मुद्दा

Published on

भोपाल

बुधवार को भेल प्रबंधन ने मिनी ज्वाइंट कमेटी की बैठक आहूत की जिसमें हेवु बीएमएस, ऐबू, एचएमएस और सीटू यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में कार्यपालक निदेशक और जीएम एचआर भी मौजूद थे। यूनियनों की मांग थी कि कर्मचारियों को ज्वाइंट कमेटी की बैठक में ज्यादा से ज्यादा बोनस दिए जाने पर फैसला हो। साथ ही जब तक नई रिवार्ड स्कीम नहीं लागू हो जाती है तब तक भेल भोपाल में 2019 से बंद इंसेंटिव इन्सलरी बहाल कर भुगतान शुरू किया जाए।

यूनियनों का कहना था कि आने वाले वर्षों में आर्डर की स्थिति अच्छी है और कर्मचारियों से प्रबंधन को उत्पादन पूर्ण कराना है उन्हें इन्सेंटिव का भुगतान तत्काल करना चाहिए। गौरतलब है कि भेल कर्मचारियों के पीपी, एसआईपी बोनस के अलावा अन्य मांगों के लिए 21 जुलाई को अशोका होटल नई दिल्ली में जेसीएम बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी जेसीएम यूनियनो से कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में प्रमुख रूप से पीपी, एसआईपी, इंसेंटिव, लैपटॉप भुगतान, ईएल नगदीकरण, नई भर्ती व स्मार्ट टाउनशिप मुद्दा गरमाएगा।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...