9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलबीसीसीआई ने निकाली हेकड़ी, घुटने पर आया पाकिस्तान, नाममात्र की रह गई...

बीसीसीआई ने निकाली हेकड़ी, घुटने पर आया पाकिस्तान, नाममात्र की रह गई एशिया कप की मेजबानी

Published on

नई दिल्ली

भारत बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया। इसके अनुसार एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा जबकि 10 सितंबर को कोलंबो में सुपर चार चरण में उसका सामना फिर अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से होगा। छह टीमों का यह वनडे टूर्नामेंट 30 अगस्त से मुल्तान में आरंभ होगा जिसमें मेजबान पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा।

पाकिस्तान को मिले सिर्फ 4 मैच
एशिया कप ‘हाइब्रिड मॉडल’ के आधार पर खेला जा रहा है जिसमें चार मैच पाकिस्तान में खेले जायेंगे जबकि फाइनल सहित नौ अन्य मुकाबले श्रीलंका के कैंडी और कोलंबो में आयोजित होंगे। फाइनल 17 सितंबर को प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। यानी टूर्नामेंट का मुख्य मेजबानी होने के बाद भी पाकिस्तान में 25 प्रतिशत मुकाबले भी नहीं खेले जाएंगे। फाइनल जैसे बड़ा मैच भी श्रीलंका में ही होगा। भारत के अलावा पाकिस्तान और नेपाल ग्रुप ए में शामिल हैं जबकि अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप बी की टीमें हैं।

भारत के आगे झुका पाकिस्तान
पाकिस्तान को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इस साल एशिया कप की मेजबानी करनी थी लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सीमा पार टीम भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद ‘हाइब्रिड मॉडल’ के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसे मानने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन अंत में उसे बीसीसीआई के सामने घुटने टेकने ही पड़े। इसी तरह पाकिस्तान हल्ला कर रहा है कि वह वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएगा। बीसीसीआई ने आईसीसी के साथ मिलकर टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा भी कर दी है। एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल से साफ हो गया है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएगा ही।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...