9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलइंग्लैंड ने आखिरी सेशन में की दमदार वापसी, अच्छी स्थिति से बैकफुट...

इंग्लैंड ने आखिरी सेशन में की दमदार वापसी, अच्छी स्थिति से बैकफुट पर आया ऑस्ट्रेलिया

Published on

मैनचेस्टर

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में एक समय ऑस्ट्रेलिया की स्थिति काफी मजबूत थी। मैच के पहले दिन टी ब्रेक से कुछ समय पहले टीम का स्कोर 3 विकेट पर 183 रन था। फिर मोईन अली ने फिफ्टी बनाकर खेल रहे मार्नस लाबुशेन का विकेट ले लिया। उन्होंने 115 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर टी ब्रेक तक चार विकेट पर 187 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड के साथ पिछले मैच के शतकवीर मिचेल मार्श क्रीज पर थे। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने दमदार वापसी की।

आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने खेल पलट दिया
इंग्लैंड ने आखिरी सेशन में शानदार गेंदबाजी की। टी ब्रेक के ठीक बाद ट्रेविस हेड पवेलियन लौटे। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जो रूट ने उनका कैच लिया। यह ब्रॉड का टेस्ट में 600वां विकेट भी था। हेड ने 65 गेंदों पर 48 रन बनाए। छठे विकेट के लिए मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन (16) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। मार्श ने अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन क्रिस वोक्स ने एक ही ओवर में मार्श और ग्रीन दोनों को आउट कर दिया। 254 पर 5 से ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 255 पर 7 हो गया।

इसके बाद मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी ने पारी संभाली। 8वें विकेट के लिए दोनों के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई। कैरी (20) को भी क्रिस वोक्स ने आउट किया। स्टंप के समय मिचेल स्टार्क 23 और पैट कमिंस एक रन बनाकर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 299 रन है।

ख्वाजा सस्ते में हुए आउट
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसने पहले दोनों सत्र में दो-दो विकेट गंवाए। तेज गेंदबाज क्रिस ब्रॉड ने पारी के पांचवें ओवर में ही उस्मान ख्वाजा (03) को पगबाधा आउट करके इंग्लैंड को शुरुआती सफलता दिलाई। डेविड वॉर्नर (32) फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौट गए। इससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 61 रन हो गया।

सेट होकर आउट हुए स्मिथ
स्टीव स्मिथ अच्छी लय में दिख रहे थे और लाबुशेन के साथ पारी संवारने का काम बखूबी निभा रहे थे। उन्होंने गेंदबाजों पर हावी होने की रणनीति अपनाई लेकिन मार्क वुड ने उनके तेवरों पर जल्द ही विराम लगा दिया। स्मिथ ने पगबाधा आउट होने से पहले अपनी पारी में 52 गेंद खेली तथा 5 चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद लाबुशेन को हेड के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। लाबुशेन हालांकि टेस्ट क्रिकेट में अपना 16वां अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 115 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। उन्होंने इस बीच स्टीव स्मिथ के साथ 59 और ट्रेविस हेड के साथ 63 रन की साझेदारियां की। ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में अभी 2-1 से आगे चल रहा है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...