9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलआज ये खिलाड़ी मचाएगा धमाल... रोहित देंगे वेस्टइंडीज में टेस्ट डेब्यू का...

आज ये खिलाड़ी मचाएगा धमाल… रोहित देंगे वेस्टइंडीज में टेस्ट डेब्यू का मौका?

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन,

भारतीय टीम आज (20 जुलाई) से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी. यह मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. पहले टेस्ट में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू कर धमाकेदार अंदाज में शतकीय पारी खेली थी.मगर अब दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक नए प्लेयर को डेब्यू का मौका दे सकते हैं. यह खिलाड़ी तेज गेंदबाज मुकेश कुमार हैं. पहले टेस्ट में भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट के साथ मैदान में उतरी थी.

मुकेश को मिल सकता है डेब्यू का मौका
यह मैच टीम इंडिया ने पारी और 141 रनों से जीता था. मैच में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (12) और रवींद्र जडेजा (5) ने मिलकर 20 में से 17 विकेट लिए थे. जबकि सिराज को 2 और शार्दुल को 1 विकेट मिला था. उनादकट कोई विकेट नहीं ले सके थे.

ऐसे में यह पूरी संभावना है कि रोहित दूसरे टेस्ट में उनादकट की जगह मुकेश को मौका दे सकते हैं. मौका मिलता है, तो यह मुकेश का इंटरनेशनल क्रिकेट का भी पहला मैच होगा. हालांकि यह भी संभावना है कि भारतीय टीम तीन स्पिनर के साथ उतर सकती है. ऐसे में उनादकट की जगह अक्षर पटेल को चुना जा सकता है. अक्षर पटेल भारतीय टीम को बैटिंग में भी मजबूत देते हैं.

अगली टेस्ट सीरीज दिसंबर में होनी है
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि यह बड़ा मौका है और उनकी टीम पहले मैच की तरह अपना दबदबा बनाए रखने का प्रयास करेगी. इस टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को अब दिसंबर-जनवरी में ही साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट खेलना है. यानी अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों के लिए उस सीरीज की टीम में चयन की दावेदारी पुख्ता करने का यह आखिरी मौका है.

पिछले 18 महीने में पहला टेस्ट खेलते हुए रहाणे ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन डोमिनिका में मौके नहीं मिल सके क्योंकि भारत ने एक पारी में ही बल्लेबाजी की. ऐसी प्रबल संभावना है कि भारतीय टीम फिर एक ही बार बल्लेबाजी करेगी. ऐसे में रहाणे को पूरा फायदा उठाना होगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले श्रेयस अय्यर भी फिट हो जाएंगे.

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट/मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...