9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलआयरलैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल को मिलेगा आराम, कौन...

आयरलैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल को मिलेगा आराम, कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?

Published on

नई दिल्ली

भारत के टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या और तीनों प्रारूपों में खेलने वाले शुभमन गिल को आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप को देखते हए आयरलैंड के खिलाफ 18 अगस्त से होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है। बीसीसीआई सूत्रों ने यह जानकारी दी। पंड्या भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं और हरफनमौला होने के नाते टीम को संतुलन देते हैं।

क्या आराम करेंगे हार्दिक और गिलटीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति उन्हें लेकर एहतियात बरतना चाहती है। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘अभी कुछ तय नहीं है और यह इस पर भी निर्भर होगा कि वनडे और टी20 के बाद हार्दिक कैसा महसूस करते हैं। इसमें काफी यात्रा करनी होगी और फ्लोरिडा से डबलिन का सफर करने से पहले तीन दिन का ही समय है।’

उन्होंने कहा, ‘विश्व कप को देखते हुए कार्यभार प्रबंधन जरूरी है। विश्व कप में वह उपकप्तान भी है।’ भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज और अमेरिका में 27 जुलाई से 13 अगस्त के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी।’ आयरलैंड में भारत को पांच दिन के भीतर तीन टी20 मैच (18, 20 और 23 अगस्त) खेलने हैं। विश्व कप से पहले भारत को एशिया कप भी खेलना है।

किसे मिलेगी कप्तानी?
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक पंड्या को नियमित कप्तान तो नहीं बनाया गया है लेकिन वह लगातार टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनके साथ सूर्यकुमार यादव उपकप्तानी की भूमिका में रहते हैं। ऐसे में हार्दिक को आराम मिलता है तो आयरलैंड दौरे पर सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...