भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की ज्वाइंट कमेटी की बैठक शुक्रवार को दिल्ली अशोका होटल में आयोजित की गई है। बैठक में दिल्ली कारपोरेट प्रबंधन अपनी वित्त्तीय स्थिति की जानकारी टे्रड यूनियन नेताओं के साथ साझा करेंगे। खास बात यह है कि पिछले दो साल से भेल कर्मचारियों को प्लांट परफार्मेंस और एसआईपी बोनस नहीं मिला है। इस एजेेंडे पर खास चर्चा होगी। सूत्रों की मानें तो दिल्ली कारपोरेट भेल कर्मचारियों को 10 से 15 हजार तक बोनस देने की घोषणा कर सकती है। साथ ही अन्य मांगों पर भी सहमति बनने की आसार दिखाई दे रहे है। टे्रड यूनियन नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं शुक्रवार की बैठक में भाग लेंगे।
