6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeखेलMS धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा, फिफ्टी ठोक कर इंटरनेशनल क्रिकेट...

MS धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा, फिफ्टी ठोक कर इंटरनेशनल क्रिकेट में बजाया डंका

Published on

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर ठोस शुरुआत की। रोहित शर्मा ने अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के साथ ही रोहित शर्मा के नाम 443 इंटरनेशनल मैचों में 17300 रन से अधिक चुके हैं। रोहित भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे चार बल्लेबाज हैं जिसमें सिर्फ विराट कोहली सक्रिय है जबकि तीन खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट ले लिया है।

MS धोनी से आगे निकल रोहित शर्मा
वहीं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों में मिलाकर 17266 रन बनाए हैं। धोनी ने यह उपलब्धि 535 मैचों में हासिल किया और अब भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सचिन तेंदुलकर हैं नंबर-1
टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने 664 मैचों में 34357 रन बनाए हैं, जिसमें 100 शतक शामिल है।

विराट कोहली का नंबर सचिन के बाद
पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मामले में दूसरे स्थान पर विराजमान हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक कुल 500 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम पर 25641 रन दर्ज है।

राहुल द्रविड़ ने भी बरसाए हैं रन
टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज और मौजूद कोच राहुल द्रविड़ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 504 मैचों में 24064 रन बना चुके हैं।

सौरव गांगुली है चौथे स्थान पर
इसके अलावा पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का इस मामले में चौथा नंबर है। सौरव गांगुली भारतीय टीम के कुल 421 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18433 रन बनाए हैं। हालांकि रोहित शर्मा का अगला निशाना अब गांगुली के इस आंकड़े को पार करने की होगी।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...