भोपाल
शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रकाश चौकसे के नेतृत्व में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरना कर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की । श्री चौकसे ने बताया कि लंबे समय से मणिपुर जल रहा हैं मणिपुर में भयावह माहौल की स्थिति बनी हुई हैं लेकिन मणिपुर के मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार ने हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जिससे हिंसा भड़काने वाले असामजिक तत्वों के हौंसले बढ़ते जा रहे। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मणिपुर की हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
