25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़दिल्ली कारपोरेट का फैसला- बीएचईएल कर्मचारियों को मिलेेगा 30 हजार बोनस

दिल्ली कारपोरेट का फैसला- बीएचईएल कर्मचारियों को मिलेेगा 30 हजार बोनस

Published on

– अक्टूबर में मनेगी भेलकर्मियों की दीवाली

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) जेसीएम की बैठक शुक्रवार को दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित की गई जिसमें सभी यूनिटों के यूनियन नेता और अधिकारी शामिल हुए। प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखा जोखा यूनियन प्रतिनिधियों के सामने रखा। इसके बाद भेल कर्मचारियों के पीपी और एसआईपी बोनस का मुद्दे पर चर्चा हुई। यूं तो प्रबंधन से टे्रड यूनियन नेता 60 हजार रूपए बोनस की मांग कर रहे थे लेकिन प्रबंधन ने उन्हें 30 हजार बोनस दिए जाने पर रजामंद कर लिया। चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नलिन सिंघल ने बैठक में घोषणा कर दी कि सभी कर्मचारियों को 30 हजार बोनस दिया जाएगा। इस पर यूनियन नेताओं ने भी सहमति जता दी।

गौरतलब है कि अन्य मांगों पर भी जल्द विचार करने का भरोसा दिलाया। खास बात यह है कि कोरोना काल के बाद यानी 2020 में सिर्फ 5000 ही बोनस दिया गया था। वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-2023 दो वर्ष का बोनस दिया गया। यह बोनस अक्टूबर माह के वेतन के साथ दिया जाएगा। फिलहाल इससे भेल कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त है। बैठक में इंटक, बीएमएस, सीटू, एचएमएस और आल इंडिया भेल इम्पलाइज यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

भेल के अफसरों पर पर्क कटौती की मार
इधर जहां बीएचईएल के कर्मचारियों में प्लांट परफारमेंस और एसआईपी बोनस दिए जाने की चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है तो दूसरी ओर भेल के अफसरों पर पर्क कटौती की मार का दर्द अलग ही देखा जा सकता है। दरअसल सुपरवाइजर्स से लेकर कार्यपालक निदेशक के स्तर के अफसरों को 31 फीसदी पर्क की राशि दी जाती है। इस बैठक में यह फैसला लिए जाने की भी खबर है कि अब इन अफसरों को सिर्फ 15.50 प्रतिशत कटौती की जाएगी। हालांकि प्रबंधन ने अभी तक इसका सर्कुलर जारी नहीं किया नहीं इस खबर की पुष्टि की है। एचएमएस के महासचिव अमर सिंह राठौर की मानें तो यूनियन की कम से कम 30000 की डिमांड को प्रबंधन ने किया स्वीकार कर लिया। प्रतिनिधि मंडल में हेस्टु एचएमएस के महामंत्री अमर सिंह राठौर, जितेंद्र सक्सेना, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित और संजय गुप्ता के अलावा ऐबू के वरिष्ठ नेता रामनारायण गिरी , बीएमएस और सीटू के वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद थे।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...