-शहर के ट्रांसपोर्टरों को सरकार ने बसाया था कोकता में
भोपाल
भेल से लगे कोकता रानी अवंतिका बाई ट्रांसपोर्ट नगर दो दशक पूर्व शि$फ्ट किया गया कितने ही लॉली पॉप दिखाकर ट्रांसपोर्टरों को विकास के नाम पर करोड़ों खर्च कर कोकता में बसा तो दिया लेकिन आज भी वह खून के आंसू रो रहे हैं। हर बारिश में कोकता की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं यहां तक कि दुकानों में पानी घुस जाता है। भारी वाहन तो दूर पैदल चलना भी चलना मुश्किल हो जाता है। राजधानी में लगातार हो रही बारिश ने ट्रांसपोर्ट नगर के यही हालात बना दिये हैं।
हाल ही में हुई बारिश के चलते पूरा ट्रांसपोर्ट नगर जलमग्र सा दिखाई दे रहा है हर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढें हो गये हैं। एक तरह से आवाजाही पूरी तरह बंद है। यहां के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की कोई सुनने वाला नहीं है ऐसे में वह जाये तो जाये कहां।
लगातार बारिश के चलते कोकता ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें खस्ता हाल हो गई हैं यहां ट्रांसपोर्टरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसाय पूरी तरह चौपट है यदि जल्द ही इन सड़कों को नहीं सुधारा गया तो आगे और भी परेशानियां हो जायेगी। इसको लेकर तीन दिन पूर्व ही नगर निगम कमिश्नर से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने मुलाकात कर समस्या बताई है।
अशोक गुप्ता, अध्यक्ष, भोपाल ट्रक-ट्रांसपोर्ट वेलफेयर सोसायटी कोकता
