भोपाल
एचएमएस के सेंट्रल लीडर हरभजन सिंह एवं भेल भोपाल के महामंत्री अमर सिंह राठौर ने भेल के चेयरमेन नलिन सिंघल एवं डायरेक्टर एचआर श्री ठाकुर से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्या के संबंध में जेसीएम मेें बताया। श्री राठौर ने बताया कि यूनियन की मांग है कि नई भर्ती, मृतक के आश्रितों को आवास सुविधा, साइट पर जाने कर्मचारी का वेज रिवाइज किया जाएगा, अनुकंपा नियुक्ति और इंसेंटिव स्कीम को अतिशीघ्र लागू किया जाए।
