भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद के लिए करीब 80 अधिकारियों ने साक्षात्कार में भाग लिया था। जिसमें से 14 नामों को शार्टलिस्ट किया गया है। इनके साक्षात्कार 27 जुलाई को सुबह 10 बजे होंगे। इसी तरह भोपाल यूनिट के मुखिया विनय निगम झांसी यूनिट की कमान भी संभाले हुए है। इस यूनिट से 4 अफसरों को शॉर्टलिस्ट के बाद साक्षात्कार में इसी दिनांक को बुलाया गया है।
जानकारी के मुताबिक भोपाल यूनिट से रामभाऊ पाटील, राजकुमार जैन, जी मजूमदार, एमजी ठकार, आलोक सेंगर, प्रदीप कुमार नाईक, अंशुमान दीक्षित, हेमराम पटेल, डा. एमएस सचदेवा, सुश्री मीता उत्तमचंदानी, आकाश दानी, आरके अग्रवाल, एसके बिस्वास, विवेक गुप्ता और झांसी यूनिट से भागवत कुमार मांझी, प्रमोद कुमार नोगरिया, मिलिंद कुलकर्णी, अशोक कुमार मल का नाम साक्षात्कार में शामिल किया है।
भोपाल यूनिट से 4 या 5 और झांसी यूनिट से सिर्फ दो महाप्रबंधक बन सकते हैं। शॉर्टलिस्ट में कुछ नए नाम शामिल होने से भेल के प्रशासनिक भवन में अटकलों का बाजार गर्म है। कौन बनेगा महाप्रबंधक यह साक्षात्कार के बाद ही पता चल पाएगा। गौरतलब है कि कंपनी के 121 अपर महाप्रबंधकों को अलग-अलग यूनिट और साइट से साक्षात्कार मेें शामिल किया है।
