6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलरहाणे ने एक हाथ से किया काम तमाम, पकड़ा ऐसा हैरतअंगेज कैच,...

रहाणे ने एक हाथ से किया काम तमाम, पकड़ा ऐसा हैरतअंगेज कैच, मुंह ताकता रह गया बल्लेबाज

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज दौरे पर अब तक अपने बल्ले से पूरी तरह से खामोश रहे हैं। वह अब तक दोनों ही टेस्ट में रन बनाने में नाकाम रहे हैं। इससे उनकी काफी आलोचना भी हो रही है। हालांकि दूसरे टेस्ट में विंडीज की पारी में अजिंक्य ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख हर कोई दंग रह गया। दरअसल, उन्होंने एक हैरतअंगेज कैच लपका है जिसका वीडियो भी अब सुर्खियों में है।

अजिंक्य रहाणे ने लपका गजब का कैच
वेस्टइंडीज की पारी का 87वां ओवर भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर जर्मेन ब्लैकवुड स्ट्राइक पर थे। जडेजा की गेंद पड़ कर सीधी हुई और ब्लैकवुड के बल्ले का किनारा ले लिया। गेंद को ईशान किशन भी नहीं पकड़ पाए थे। लेकिन स्लिप्स में खड़े रहाणे ने अपने उल्टे हाथ से एक हैरतअंगेज कैच लपक लिया। कैच जितना तेज था उससे कई ज्यादा तेज अजिंक्य के रिफ्लेक्सेस थे। उनके इस कैच की वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ ऐसा चल रहा है मैच का हाल
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में भारत ने विराट कोहली के शतक (121) और यशस्वी जायसवाल (57), रोहित शर्मा (80), रविंद्र जडेजा (61), रविचंद्रन अश्विन (56) के अर्धशतक की बदौलत 438 रन बनाए। इसके जवाब में अब वेस्टइंडीज तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना पाई है। वह अब भी 209 रन से पीछे हैं। भारत के लिए सर्वाधिक 2 विकेट रविंद्र जडेजा ने लिए हैं। इसके अलावा कैरेबियाई टीम के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने 75 रन की शानदार पारी खेली।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...