11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहथियार दो- हथियार दो... जेलेंस्की की लगातार मांग से परेशान हुआ अमेरिका,...

हथियार दो- हथियार दो… जेलेंस्की की लगातार मांग से परेशान हुआ अमेरिका, लोगों में भी गुस्सा!

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की कभी न खत्म होने वाली मांगों से परेशान हो गया है। इस बात का खुलासा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन में पॉलिसी और कम्यूनिकेशन के पूर्व स्पेशल असिस्टेंट डगलस मैकिनॉन ने किया है। उन्होंने अमेरिकी मीडिया द हिल में एक लेख लिखते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारी उन मांगों से थक गए हैं, जो यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की कीव के लिए पश्चिमी समर्थन को लेकर कर रहे हैं। मैकिनॉन ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जून 2022 में जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला था।

बाइडन ने भी जेलेंस्की पर निकाला था गुस्सा!
डगलस मैकिनॉन ने दावा किया कि बाइडन ने जेलेंस्की को अमेरिका से मिल रही अरबों की सहायता के लिए अधिक आभार व्यक्त करने को कहा था। हाल में ही ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने बेन वालेस ने भी बाइडन की बात को दोहराते हुए ब्रिटेन का आभार जताने को कहा था। इस पर जेलेंस्की ने तंज भी कसा था कि वह रोज सुबर उठ कर वालेस को फोन कर आभार जताएंगे। इस बयान पर विवाद इतना बढ़ा कि जेलेंस्की ने सफाई देने पर ब्रिटेन में तैनात अपने ही राजदूत को बर्खास्त कर दिया था।

‘बिगड़ैल बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे जेलेंस्की’
उन्होंने अपने लेख में कहा कि “जेलेंस्की एक बिगड़ैल, चिड़चिड़े बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिसे वह सब कुछ मिलता है जो वह चाहता है और यह अभी भी पर्याप्त नहीं है। अमेरिकी सरकार में कई लोग और हमारे कई नागरिक उसके कृत्य से थक गए हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि वह यूरोप में भी पुलों को जला रहे हैं।” मैकिनॉन ने इस बात पर जोर दिया कि अधिक से अधिक अमेरिकी कीव को जारी अमेरिकी सहायता से परेशान हैं और उन्हें लगता है कि आगे इसमें और तेजी आएगी।

अमेरिकी लोग भी यूक्रेनी सहायता से हैं नाराज
मैकिनॉन ने कहा कि अमेरिका के लोग युद्ध के भयानक परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं। वह जेलेंस्की को बड़ा नेता न मानकर छोटा मानते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में ही अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 400 मिलियन डॉलर तक की सैन्य सहायता के लिए एक नए पैकेज का ऐलान किया था। इस नए पैकेज में कई शक्तिशाली हथियार, एयर डिफेंस मिसाइलें और जमीनी वाहन शामिल हैं। अमेरिका ने यूक्रेन को पहली बार 155 मिमी क्लस्टर आर्टिलरी राउंड भी दिए हैं, जो कई देशों में प्रतिबंधित हैं।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...