5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलझूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवराज सिंह की मां से...

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवराज सिंह की मां से मांगे 40 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

Published on

गुरुग्राम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप युवती को मंगलवार को अरेस्ट कर लिया गया है। युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर शबनम सिंह से अवैध वसूली की थी। पुलिस ने बताया कि युवराज सिंह की मां से 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। आरोपी युवती युवराज के भाई जोरावर सिंह के लिए केयरटेकर के तौर पर रखी गई थी लेकिन 20 दिन बाद ही इस युवती को काम से हटा दिया गया था। डीएलएफ फेज 1 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोपी युवती की पहचान हेमा के रूप में हुई है। डीएलएफ फेज-1 में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का घर है। उनकी मां शबनम सिंह ने डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को शिकायत दी है जिसमें उन्होंने कहा कि साल 2022 में युवराज के भाई जोरावर सिंह की केयरटेकर के तौर पर हेमा उर्फ डिम्पी नामक युवती को काम पर रखा गया। जोरावर सिंह बीते कई सालों से डिप्रेशन की बीमारी से परेशान है। शबनम सिंह ने बताया कि हेमा को 20 दिन बाद ही काम से हटा दिया गया।

इसके पीछे कारण ये था कि हेमा प्रोफेशनल नहीं है और उनके बेटे जोरावर सिंह को अपने जाल में फंसा रही है। शबनम सिंह ने शिकायत में कहा कि मई 2023 में हेमा उर्फ डिंपी ने उन्हें वॉट्सएप मैसेज व कॉल करना शुरू कर दिया। जिसमें उसने धमकी दी कि वो इनके परिवार को झूठे केस में फंसाकर बदनाम कर देगी। इसके लिए हेमा ने 40 लाख रुपयों की अवैध वसूली की मांग की।

19 जुलाई को हेमा कौशिक ने वॉट्सएप मैसेज कर धमकी दी कि वो 23 जुलाई को केस दर्ज करा देगी जिसके बाद पूरे परिवार की बदनामी हो जाएगी। शबनम सिंह ने हेमा को कहा कि रकम काफी बड़ी है और इसे इकट्ठा करने के लिए समय मांगा गया। सोमवार तक 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई। लेकिन मंगलवार पर टाल दिया गया। मंगलवार को जब आरोपी युवती हेमा 5 लाख रुपये लेने पहुंची तो डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने उसे रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। डीएलएफ फेज-1 थाना में अवैध वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। युवती को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...