भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल कॉडर के अफसर अनुराग मालवीय को परमाणु ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) में डायेरक्टर एचआर बनाया गया है। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की बैठक में सर्वसम्मति से श्री मालवीय का चयन किया गया है। इस बैठक में 07 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया था। गौरतलब है कि अनुराग मालवीय भेल भोपाल यूनिट में एचआर टे्नीज के रूप में भर्ती हुए थे। उनका तबादला बीएचईएल दिल्ली कारपोरेट में अपर महाप्रबंधक के पद पर किया गया था। उन्होंने ईसीआईएल में महाप्रबंधक पद पर ज्वाइन किया था। किस्मत और अपनी कार्यकुशलता के धनी श्री मालवीय अब ईसीआईएल कंपनी में ही डायरेक्टर एचआर के पद चयनित हुए है। उनके डायरेक्टर बनने के समाचार से बीएचईएल भोपाल में खुशी की लहर व्याप्त है। श्री मालवीय को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति से सतर्कता मंजूरी और मंजूरी मिलने के बाद उन्हें निदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
