-भोपाल से 4 महाप्रबंधक भी शामिल होंगे साक्षात्कार में
भोपाल
भारतीय हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के 57 महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक बनने की कतार में है। इनमें से 4 भोपाल यूनिट के है। महाप्रबंधक से ईडी पद के साक्षात्कार 1और 2 अगस्त को भेल दिल्ली कारपोरेट में होंगे। यूं तो कंपनी में 57 महाप्रबंधक ईडी के साक्षात्कार में भाग लेंगे लेकिन भोपाल से 4 महापं्रबधकों को साक्षात्कार में बुलाया गया है। इनमें महाप्रबंधक बीके सिंह, विपुल अग्रवाल, एके वेहरा और मोतीलाल रावत शामिल हैं। भोपाल यूनिट में रहे त्रिची यूनिट के एसएम रामानाथन, दिल्ली कारपोरेट के संजय गोयल, झांसी यूूनिट के विपिन मिनोचा, जगदीशपुर यूनिट के रूपेश तैलग, दिल्ली कारपोरेट के राहुल बंसल साक्षात्कार में भाग लेंगे।
