भारतीय टीम को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला है. वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवरों में ही 114 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार और रवींद्र जडेजा ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया.मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. प्लेइंग-11 में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली. वहीं मुकेश कुमार को अपना ओडीआई डेब्यू करने का मौका मिला.
भारत को 115 रनों का टारगेट
वेस्टइंडीज की टीम 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. विंडीज की टीम 23 ओवर्स ही बैटिंग कर पाई. आखिरी सात विकेट उसके 26 रनों पर गिर गए. शाई होप ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. बाकी के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार और रवींद्र जडेजा ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार और हार्दिक पंड्या ने एक-एक सफलता हासिल की.
