25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएईएल की थ्रिफ्ट सोसायटी के चार युवा डायरेक्टर अध्यक्ष से नाराज

बीएईएल की थ्रिफ्ट सोसायटी के चार युवा डायरेक्टर अध्यक्ष से नाराज

Published on

भोपाल

बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड के्रडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष और युवा डायरेक्टरों में तालमेल की कमी के चलते नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। यह चार डायरेक्टर जिन्होंने बसंत कुमार की ताजपोशी कर अध्यक्ष बनाया वह अब उनका खेल बिगाडऩे में देरी नहीं करेंगे। सूत्र बताते हैं कि युवा डायरेक्टरों को दरकिनार कर अध्यक्ष खुद फैसले ले रहे हैं और उन्हें जानकारी तक नहीं दे रहे है। ऐसे मामलों में स्पोर्टस वेयर का स्टॉल हो या एसीसी सीमेंट का टेंडर और बरखेड़ा सहकारी वस्त्रालय में लाखों का घाटा चर्चा में है। फिर भी उसे अध्यक्ष चला रहे है। क्यों ये घाटा पांच साल से चला आ रहा है।

अब ऐसे में युवा डायरेक्टर जब इसकी जानकारी चाहते है तो अध्यक्ष लेने तक को तैयार नहीं। उन्हें बिना बताए ही फैसला ले रहे है। यहां तक कि इन डायरेक्टरों को बैलेंसशीट तक मुहैया नहीं कराई जा रही है। ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है कि यह युवा डायरेक्टर अविश्वास प्रस्ताव लाकर सत्ता परिवर्तन कर सकते है। यह सब कब होगा इसकी खबर भी जल्द आम हो जाएगी। ऐसे ही मामले पिछले अध्यक्ष के खिलाफ पिछले कार्यकाल में भी हुए थे। इसी से नाराज होकर डायरेक्टरों का एक ग्रुप पूर्व में अलग हो चुका था। ऐसा ही कुछ वर्तमान में दिखाई दे रहा है। इधर अध्यक्ष बसंत कुमार की मानें तो ऐसी कोई बात नहीं है जो मैं डायरेक्टरों को नहीं बताता।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...