25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़ईडी पद के लिए भोपाल से 4 महाप्रबंधक शामिल होंगे साक्षात्कार में

ईडी पद के लिए भोपाल से 4 महाप्रबंधक शामिल होंगे साक्षात्कार में

Published on

-कंपनी के 57 महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक बनने की कतार में

भोपाल

भारतीय हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के चार महाप्रबंधक ईडी पद के लिए होने वाले साक्षात्कार में शामिल होंगे। यूं तो इस पद के लिए 57 महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक बनने की कतार में है। महाप्रबंधक से ईडी पद के साक्षात्कार 1 और 2 अगस्त को भेल दिल्ली कारपोरेट में होंगे। यूं तो कंपनी में 57 महाप्रबंधक ईडी के साक्षात्कार में भाग लेंगे लेकिन भोपाल से 4 महापं्रबधकों को साक्षात्कार में बुलाया गया है। इनमें महाप्रबंधक बीके सिंह, विपुल अग्रवाल, एके वेहरा और मोतीलाल रावत शामिल हैं।

भोपाल यूनिट में रह चुके त्रिची यूनिट के एसएम रामानाथन, दिल्ली कारपोरेट के संजय गोयल, झांसी यूूनिट के विपिन मिनोचा व प्रवीष वाष्र्णेय, जगदीशपुर यूनिट के रूपेश तैलंग, दिल्ली कारपोरेट के राहुल बंसल साक्षात्कार में भाग लेंगे। सूत्रों की मानें तो इस पद के लिए 20 महाप्रबंधकों का प्रमोशन होना लगभग तय है। इनमें से कंपनी ने 10 जनरल मैनेजर इंचार्ज और 10 जनरल मैनेजर हेेड पहले से ही यूनिटों में काम कर रहे है। ऐसे में इन्हें प्रमोशन के बाद कार्यपालक निदेशक बनाया जा सकता है। इनमें से कम समय में रिटायर होने वालों को बाहर का रास्ता दिखा सकते है। इसके बाद ही अन्य महाप्रबंधकों का नंबर लग सकता है।

जानकारों का कहना है कि कंपनी ने इस पद के लिए सिर्फ 20 कार्यपालक निदेशक के पद भरे जाने है। ऐसे में 10 जीएमआई और 10 जीएम हेड को यदि ईडी पद पर प्रमोशन दिया जाता है तो सिर्फ 10 पद पर ही कंपनी को महाप्रबंधक प्रमोशन पा सकते है। भोपाल के महाप्रबंधक बीके सिंह, विपुल अग्रवाल, एके वेहरा और मोतीलाल रावत के अलावा भोपाल यूनिट में रह चुके त्रिची यूनिट के एसएम रामानाथन, दिल्ली कारपोरेट के संजय गोयल, झांसी यूूनिट के विपिन मिनोचा, जगदीशपुर यूनिट के रूपेश तैलंग, दिल्ली कारपोरेट के राहुल बंसल साक्षात्कार में भाग लेंगे। ऐसे में किसकी किस्मत साथ देगी यह तो साक्षात्कार के बाद ही पता चल पाएगा।

 

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...