भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र द्वारा 6 दिवसीय टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बीएचईएल की विभिन्न इकाईयों हरिद्वार, रुद्रपुर, थिरुमायम, झाँसी, बैंगलोर, जगदीशपुर, गोइंदवाल, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, त्रिची और भोपाल इकाई के कुल 19 कर्मचारी प्रतिभागिता कर रहे हैं ।
कार्यक्रम का उदघाटन अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक ने किया ।
इस अवसर पर श्रीमती स्वागता सक्सेना वरिष्ठ उप महाप्रबंधक भी उपस्थित थीं । इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री चन्द्रा ने कहा स्वामित्व, गौरव और कृतज्ञता की संस्कृति को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम आवश्यक है । हम बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों में यंग और डायनेमिक फैसिलिटेटर्स का निर्माण कर रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तरूण कौशिक ने किया ।
