25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालएमपी की 3 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग: बीजेपी में...

एमपी की 3 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग: बीजेपी में ‘सवर्ण’ कार्ड की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम और भदौरिया के नाम रेस में

Published on

भोपाल। देश में राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन परिणाम आने की भी पूरी संभावना है। इन सीटों में मध्य प्रदेश कोटे की तीन सीटें भी शामिल हैं। वर्तमान में इनमें से बीजेपी के कब्जे वाली दो सीटों पर केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के कब्जे वाली तीसरी सीट पर दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए ‘सवर्ण’ चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने संभावित उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी है, जिस पर अगले 3-4 दिनों में अंतिम मुहर लगने की पूरी संभावना है। बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संभावित उम्मीदवारों की सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम चर्चा में है, जिन्होंने राज्य मंत्रिमंडल से मुक्त होकर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने की इच्छा केंद्रीय नेतृत्व के सामने जताई है।

विजयवर्गीय 7 बार के विधायक, इंदौर के मेयर और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं। उनके अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा—जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी, संसदीय मामलों के जानकार और ब्राह्मण वर्ग में अच्छी पैठ रखते हैं—तथा लंबे समय तक संघ में सक्रिय रहे पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के नामों पर भी मंथन चल रहा है। वहीं, मऊगंज से पूर्व प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह का नाम भी दौड़ में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष अभय महाजन और झाबुआ क्षेत्र के जनजातीय नेता महेश शर्मा के नाम भी आगे बढ़ाए गए हैं।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

मप्र में तबादलों की महाकवायद शुरू: विभागों ने जुटाया अफसरों-कर्मचारियों का ब्यौरा

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों के ट्रांसफर पर फरवरी 2027 तक रोक भोपाल। मप्र में तबादले...