7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedभारत के भरोसे ये 5 देश? चावल का होता है सबसे ज्यादा...

भारत के भरोसे ये 5 देश? चावल का होता है सबसे ज्यादा निर्यात… अब मचा है हड़कंप

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने गैर-बासमती चावल के निर्यात पर बैन क्या लगाया, अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में हड़कंप सा मच गया है. ऐसा होना भी था, क्योंकि भारत से दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में चावल का निर्यात होता है. सरकार के इस फैसले के बाद US के सुपर मार्केट्स में एक ओर जहां चावल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है, तो वहीं स्टोर्स के बाहर ग्राहकों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है. लेकिन अमेरिका ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है.

160 देशों में है भारतीय चावल की मांग
नोमुरा के मुताबिक, देश से निर्यात होने वाले सभी तरह के चावल की ग्लोबल मार्केट में 40 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं गैर-बासमती राइस का हिस्सा लगभग 25 फीसदी है. देश से दुनियाभर के करीब 160 देशों में चावल का निर्यात किया जाता है. इनमें से प्रमुख रूप से पांच देश अमेरिका, इटली, थाइलैंड, स्पेन और श्रीलंका सबसे बड़े आयातक देश हैं. जो पूरी तरह से भारतीय चावल पर आधारित हैं. इसके अलावा अन्य देशों में सिंगापुर, फिलीपींस, हांगकांग, मलेशिया जैसे देश शामिल हैं.

अमेरिका में चावल की मारमारी
अमेरिका में तो भारत सरकार के इस फैसले के बाद हालात बिगड़ गए हैं, सोशल मीडिया पर जो वीडियो और फोटोग्राफ्स वायरल हो रहे हैं वो चावल की मारामारी की साफ तस्वीर पेश करने के लिए काफी हैं. US के सुपर मार्केट्स में गैर-बासमती चावल को खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है और एक-एक आदमी चावल के 10-10 पैकेट खरीद रहा है. इस बीच देश में चावल की कीमतों में भी रातों-रात इजाफा देखने को मिला है, 9 किलोग्राम के एक पैकेट का दाम बढ़कर 27 डॉलर या 2215 रुपये तक पहुंच गया है.

सरकार ने 20 जुलाई को लिया था फैसला
भारत साल 2012 से चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है, देश से गैर-बासमती चावल का कुल निर्यात 2022-23 में 4.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का था. जो इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 में 3.3 मिलियन रहा था. वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में 2023-24 (अप्रैल-जून) में गैर बासमती सफेद चावल लगभग 15.54 लाख टन निर्यात किया गया है, जो पिछले साल 2022-23 (अप्रैल-जून) के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है. केंद्र सरकार ने बीते 20 जुलाई को बड़ा फैसला लेते हुए गैर-बासमती चावल के निर्यात पर बैन लगाया था. हालांकि भारत ने बासमती चावल के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है.

देश निर्यात FY 21-22 (क्विंटल में) निर्यात FY 22-23 (क्विंटल में)
अमेरिका 1,610,045.76 2,040,258.20
इटली 240,340.12 283,674.21
स्पेन 37,318.52 89,923.49
थाइलैंड 6,507.34 22,583.12
श्रीलंका 17,277.00 60,009.91

हर महीने भारत अमेरिका को 6000 टन नॉन बासमती चावल सप्लाई करता है जिसमें से 4000 टन सिर्फ और सिर्फ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भेजे जाते हैं. अगर बात करें APEDA पर मौजूद वित्त वित्त वर्ष 2021-22 और 22-23 में ऊपर बताए गए पांच प्रमुख देशों को निर्यात किए गए भारतीय चावल के डेटा के बारे में तो…

सरकार ने क्यों लगाया चावल पर बैन?
सरकार के मुताबिक घरेलू बाजार में चावल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. रिटेल मार्केट में इसका भाव बीते एक साल में 11.5 फीसदी तक बढ़ा है. जबकि बीते महीनेभर में ही चावल 3 फीसदी महंगा हो गया है. इस सबके बीच घरेलू बाजार में चावल की कीमतों में कमी लाने और चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पिछले साल 8 अगस्त को नॉन-बासमती सफ़ेद चावल के निर्यात पर 20 फीसदी का निर्यात शुल्क लगाया था, इसके बाद अब इसके निर्यात पर बैन लगा दिया गया है.

IMF ने की प्रतिबंध हटाने की अपील
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के मुताबिक, भारत द्वारा गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का असर वैश्विक खाद्य मुद्रास्फीति पर पड़ सकता है. आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पीएर-ओलिवीए गुहाशां (Pierre-Olivier Gourinchas) ने कहा है कि हम भारत सरकार से चावल के निर्यात पर ऐसे प्रतिबंध हटाने की लिए कहेंगे, क्योंकि इसका असर दुनिया पर पड़ सकता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा है कि भारत के इस फैसले का असर वैसा ही होगा जैसा काला सागर से यूक्रेन के अनाज निर्यात पर रोक लगाने से हुआ, जिससे दूसरे देशों में गेंहू के दाम बढ़ गए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...