7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedअब 12 घंटे में मिल रहा इनकम टैक्स रिफंड! रिकॉर्ड संख्या में...

अब 12 घंटे में मिल रहा इनकम टैक्स रिफंड! रिकॉर्ड संख्या में टैक्सपेयर्स ने दाखिल किया ITR

Published on

नई दिल्ली

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारिख 31 जुलाई है। इनकम टैक्स रिफंड प्रोसेसिंग अब तेजी से हो रहा है। लेकिन सवाल है कितनी जल्दी? ऐसे करदाता, जिन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपना रिटर्न दाखिल किया था, उनको रिफंड की प्रक्रिया के लिए कुछ हफ्तों तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन जुलाई में कई रिटर्न दाखिल करने वालों को कुछ दिनों के भीतर अपना रिफंड प्राप्त हो गया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक करदाता ने दावा किया कि उसे 12 घंटे के भीतर अपना टैक्स रिफंड मिल गया।

12 घंटे के भीतर आया आईटीआर रिफंड
अपने आईटीआर फाइलिंग और रिफंड जमा मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ट्विटर यूजर निर्णय कपूर (पेशे से पत्रकार हैं) ने लिखा कि उन्होंने रिफंड की इतनी तेज प्रक्रिया का अनुभव कभी नहीं किया था। उन्होंने 27 जुलाई को सुबह अपना रिटर्न दाखिल किया था और उसी दिन शाम तक रिफंड जमा होने का मैसेज उन्हें प्राप्त हुआ।

इस महीने की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि टैक्स-फाइलिंग सुधारों के परिणामस्वरूप आयकर रिटर्न दाखिल करने और प्रोसेसिंग में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में फाइलिंग के एक दिन के भीतर आईटीआर प्रोसेसिंग के कुल प्रतिशत में 100% की वृद्धि हुई है।

रिफंड को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं
टैक्स विशेषज्ञों के मुताबिक, रिटर्न दाखिल करने वालों को कभी भी रिफंड प्रोसेसिंग को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि सिस्टम पिछले वर्षों की तुलना में बहुत तेज हो गया है। इसके बजाय करदाताओं को जल्दी रिफंड के लिए पात्र बनने और अंतिम समय में दाखिल करने की परेशानियों से बचने के लिए अपना रिटर्न जल्दी दाखिल करने का प्रयास करना चाहिए।

जल्दी आईटीआर दाखिल करने का एक लाभ भी है। जब किसी करदाता द्वारा अंतिम तारीख से पहले आईटीआर दाखिल किया जाता है तो आयकर विभाग रिफंड पर 0.5% प्रति माह की दर से ब्याज देता है। इस ब्याज की गणना 1 अप्रैल से रिफंड की तारीख तक की जाती है।

जिन करदाताओं के खातों को ऑडिट करने की आवश्यकता नहीं है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। 27 जुलाई तक करदाताओं द्वारा 5 करोड़ से अधिक रिटर्न पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं। इसके अलावा आयकर विभाग पहले ही 2.69 करोड़ से अधिक सत्यापित आईटीआर प्रोसेस कर चुका है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...