11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिमणिपुर में I.N.D.I.A... चुराचांदपुर में पीड़ितों से मिले विपक्ष के नेता, बीजेपी...

मणिपुर में I.N.D.I.A… चुराचांदपुर में पीड़ितों से मिले विपक्ष के नेता, बीजेपी नेताओं ने घेरा

Published on

इंफाल/नई दिल्ली,

बीजेपी विपक्ष पर राजस्थान में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा उठा रही है तो वहीं विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा है. पिछले आठ दिनों से संसद भी नहीं चल पा रही है. इस बीच आज विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की टीम मणिपुर पहुंची है. यहां चुराचांदपुर के राहत शिविर में पहुंचकर गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों से मुलाकात की. विपक्षी नेता अपने दौरे से मणिपुर की आवाज को देश तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं. लेकिन विपक्षी नेताओं के इस दौरे के बीच सियासी हमले भी तेज हो रहे हैं.

हिंसा के बाद लगातार बिगड़े हालात का जमीनी हाल जाने के लिए विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर पहुंचा है. 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने चुराचांदपुर के राहत शिविरों में हिंसा पीड़ितो से मुलाकात कर मौजूदा समय में मणिपुर के हालात पर बात की. इस दौरान सांसदों ने पीड़ित लोगों को दर्द बांटा और अपना घर-बार गंवाने वालों को ढांढस बांधा. विपक्षी दलों का दावा यही है कि इस मुलाकात के जरिए मणिपुर की आवाज को देशतक पहुंचाने की कोशिश है, ताकि सरकार और तेजी से एक्शन ले और शांति बहाली के जरिए मणिपुर के लोगों तक राहत पहुंचे.

दरअसल, संसद में विपक्ष लगातार मणिपुर का मुद्दा उठा रहा है. पीएम मोदी के बयान की मांग को लेकर संसद में लगातार हंगामा हो रहा है. विपक्ष को अब इंतजार है अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का और इस चर्चा से पहले विपक्षी दलों के मणिपुर दौरे ने सियासत को और गरमा दिया है. मणिपुर का दौरा करने वाले विपक्षी दलों को बीजेपी ने निशाने पर लिया है. बीजेपी बार-बार सवाल कर रही है कि विपक्षी नेता राजस्थान-बंगाल क्यों नहीं जा रहे हैं? संसद में इन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर चर्चा से क्यों बच रहे हैं?

मणिपुर से लौटने पर ये संसद नहीं चलने देंगे: अनुराग ठाकुर
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन INDIA के सदस्यों का मणिपुर दौरा महज दिखावा है. शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि जब पिछली सरकारों में मणिपुर जलता था, तब पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने वाले लोग संसद में एक भी शब्द नहीं बोलते थे. जब मणिपुर महीनों तक बंद रहता था, तब उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला था. जब प्रतिनिधिमंडल मणिपुर से लौटेगा, तो ये संसद को चलने नहीं देंगे.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से मेरा अनुरोध है कि उसी प्रतिनिधिमंडल को पश्चिम बंगाल में लाया जाए, जहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं. क्या कांग्रेस हत्याओं के जरिए जिस तरह से ममता बनर्जी सरकार सत्ता पर काबिज है उसका विरोध करती है? क्या INDIA राजस्थान का दौरा करेगा, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और पश्चिम बंगाल और राजस्थान पर रिपोर्ट सौंपेंगे?

टीएमसी ने ठाकुर पर किया पलटवार
पश्चिम बंगाल का जिक्र कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर हमला बोला तो फौरन ही टीएमसी ने पलटवार किया. बार-बार बंगाल का जिक्र करने पर अनुराग ठाकुर पर ही हमला बोल दिया. टीएमसी नेता डॉ. शशि पांजा ने कहा कि यही वो मंत्री हैं ना जिन्होंने कहा था गोली मारो, इनको तो जेल में रहना चाहिए था. सब बंगाल-कलकत्ता आएंगे लेकिन कोई मणिपुर नहीं पहुंचेगा.

मंत्री राम मेघलवाल ने भी विपक्ष पर साधा निशाना
उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी मणिपुर हिंसा मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आलोचना की.उन्होंने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर क्या कार्रवाई की गई है, यह तब पता चलेगा जब विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा होगी. अगर विपक्ष ने संसद में चर्चा की इजाजत दी होती तो देश को पता चल जाता कि सरकार ने इस मामले में किस तरह की कार्रवाई की है. हमने हर तरह की कार्रवाई की. केंद्रीय गृह मंत्री वहां तीन दिनों तक रहे. ऐसा नहीं है कि मणिपुर में ऐसी घटनाएं पहले नहीं हुई थीं. कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री कभी वहां (मणिपुर) नहीं गए.”

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...