-गंदगी में जीने रहवासी मजबूर, सड़कें हुई बदहाल, नगर निगम और भेल प्रशासन बना मूकदर्शक
भोपाल।
भेल उद्योग नगरी के गोविंदपुरा डी सेक्टर सिक्युरिटी लाइन के पास पिछले डेढ़ साल से छह घंटे बिजली कटौती की जा रही है। यह बिजली कटौती सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक की जाती है। इससे बीएचईएल के आवासों में निवास रहने वाले जो नियमित रूप से बिजली का बिल जमा कर रहे हैं उन्हें ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके पीछे भेल प्रबंधन का कहना है कि अन्ना नगर और विकास नगर झुग्गी बस्तियों का लोड़ पड़ रहा है जबकि अन्ना नगर-विकास नगर की झुग्गी बस्ती विगत कई सालों से अवैध रूप से बिजली जला रहे है क्या तब लोड नहीं पड़ता था।
इन दिनों भेल के कई आवास खाली पड़े है जिसमें अवैध रूप से कई लोग कब्जा किए जा रहे है। अवैध रूप से फ्री का पानी और बिजली चला रहे हैं लेकिन भेल प्रशासन कार्रवाई कुछ भी नहीं कर रहा है इस संबंध में नगर प्रशासक को भी शिकायत कर चुके हैं। सड़कों के ऊपर बिजली के तारों का जाल बना हुआ है।
सड़कों की स्ट्रीट लाइट हमेशा बंद रहती है और खराब पड़ी हुई है जिसके कारण रात में अंधेरा रहता है बारिश के मौसम में कभी-कभी तेज हवाएं चलती हैं तो बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर जाते हैं जिसमें करंट होता है बड़ी दुर्घटना कभी भी हो सकती है। सड़कों की दशा अत्यंत जर्जर है पता नहीं चलता कि सड़क पर गड्डे है या गड्डों में सड़क इसमें हमेशा बरसात का पानी भरा रहता है। क्षेत्र में गाजर घास एवं गंदगी की भरमार है।
इनका कहना है-
बीएचईएल और नगर निगम दोनों को चाहिए कि अपनी अपनी जिम्मेदारी तय कर बिजली कटौती बंद करना चाहिए। यहां के रहवासी भेल प्रबंधन को आवास किराया और बिजली बिल हर माह जमा करते है। फिर भी 6 घंटे बिजली कटौती करना रहवासियों के गले नहीं उतर रहा है। इस संबंध में प्रबंधन को शिकायत भी है।
भगवान दास पाटील, स्थानीय रहवासी
