– अपोलो के डॉक्टरों ने बांटे अनुभव
भोपाल।
कस्तूरबा चिकित्सालय ने इंद्रप्रस्थ अपोलो चिकित्सालय नई दिल्ली के सौजन्य से शनिवार को भेल क्षेत्र के सांस्कृतिक भवन में एक स्वास्थ्य जन जागरुकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें इंद्रप्रस्थ अपोलो के अनुभवी एवं प्रसिध्द चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान दिये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल ने दीप प्रज्वलन कर किया। डॉ (श्रीमती) अल्पना तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बने रहने की बात कही।
इस अवसर पर अविनाश चंद्रा, महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधकगण, लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नवीता निगम, यूनियनों के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में बीएचईएल के अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ राजू वैश्य ने जोडों के दर्द के प्रारंभिक संकेत, प्रबंधन और उपचार, डॉ. गौरव सागर ने अपनी किडऩी को सेहतमंद कैसे रखें तथा अंगदान विषय पर, एवं डॉ. राजीव कुमार राजपूत, ने ह्दय रोग से कैसे बचें विषय पर अपने व्याख्यान दिये।
व्याख्यान के अंत में लोगों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. रिम्मी सेठी ने किया। इसी के साथ इन्हीं विशेष डॉक्टरों ने कस्तूरबा चिकित्सालय में ऑर्थोपेडिक, नेफ्रोलॉजी, ईएनटी एवं कार्डियोलॉजी ओपीडी का भी संचालन किया जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
