17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorized'धर्म' धर्मा नहीं होता, 'रामायण' रामायणा नहीं होता... अमिताभ बच्चन का ये...

‘धर्म’ धर्मा नहीं होता, ‘रामायण’ रामायणा नहीं होता… अमिताभ बच्चन का ये वीडियो खोल देगा दिमाग के पुर्जे

Published on

अमिताभ बच्चन जब भी बोलते हैं, तो हर कोई उनका मुरीद हो जाता है। ठीक ऐसा ही हुआ था चार साल पहले। जब एक कार्यक्रम में ऐसा भाषण दिया था कि हर कोई उनका कायल हो गया था। सोशल मीडिया पर रविवार को एक बार फिर उनका वीडियो तैरने लगा। यूजर्स उनकी भर-भरकर तारीफ करने लगे। कहने लगे कि इसलिए अमिताभ बच्चन को महानायक या फिर बिग बी कहा जाता है। अमिताभ बच्चन ने ब्रांड पर बातचीत करते हुए भाषा, अर्थ और कई जरूरी विषयों पर दमदार बातें कही थीं।

दरअसल साल 2019 की, जब अमिताभ बच्चन IAA World Congress Kochi के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब सबसे पहले उन्होंने अपनी बात की शुरुआत की थी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों से। उन्होंने जवानों को श्रंद्धाजलि व्यक्त की और उनके परिवार को हिम्मत दी।

अमिताभ बच्चन ने बताए थे अर्थ
इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘धर्म का मतलब धर्म होता है न कि धर्मा, कर्म का कर्म ही होता है न कि कर्मा। रामायण, रामायणा नहीं होता है। जैसे हिमालय, हिमालया नहीं होता है। जब आप धर्म की जगह धर्मा कहते हैं तो इसका अर्थ बदल जाता है। भारत में इन शब्दों का गहरा मतलब है। शब्द ऐसा बाण होते हैं, जिनसे आप किसी को भी मोह लेते हैं। जिनके जरिए ब्रांड बन जाते हैं।’ इसके आगे वह भाषा और बदलते स्वरूव पर भी बात करते हैं। वह बताते हैं कि कैसे त्रिवेंद्रम पुरम से तिरुवनंतपुरम हो गया। जिसका अपना खास अर्थ होता है। उन्होंने कहा कि कुछ शब्द ऐसे हैं जिन्हें आप हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट नहीं कर सकते हैं। यही वजह है कि आप धर्म को धर्मा नहीं कर सकते हैं।

भाषा और उच्चारण पर अमिताभ बच्चन
उन्होंने रवींद्र नाथ टैगोर के नाम का उदाहरण भी दिया कि कैसे उनके सरनेम ठाकुर था। मगर वह अंग्रेजों के उच्चारण की वजह से टैगोर हो गया। इसी तरह कमेंटेटर सुनील गावस्कर के नाम का भी उच्चारण अलग तरीके से करते हैं।

बिग बी ने मार्केटिंग पर कही थी ये बातें
इस कार्यक्रम में Amitabh Bachchan ब्रांड, विज्ञापन व मार्केटिंग की बात कर रहे थे। वह बता रहे थे कि कैसे ब्रांड भी एक धर्म है। यहां धर्म का मतलब होता है आचार संहिता। वह बताते हैं कि जब वह पोलियो या फिर स्वच्छता से जुड़ा कोई विज्ञापन कर रहे होते हैं तो वह वहां न तो दवाई बेच रहे होते हैं न ही साफ सफाई। बल्कि ऐसे में उनका एक ही धर्म है सामाजिक भलाई।

अमिताभ बच्चन ने मूर्ति और किताब का शानदार उदाहरण भी दिया था
अमिताभ बच्चन अपने इस भाषण में मूर्ति और किताब का बहुत ही अच्छा उदाहरण देते हैं। वह समझाते हैं कि अगर आप मंदिर में मौजूद मूर्ति का मतलब समझते है तो इसके कई मायने है। अगर आप ये नहीं जानते तो आपके लिए ये एक पत्थर है। ठीक वैसे ही, जो किताब का मोल समझता है, उसके लिए ये खजाना है वरना तो व्यर्थ का सामान।

अमिताभ बच्चन का 75% लिवर है डैमेज
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी लिवर सिरोसिस बीमारी के बारे में भी बात की। जिसकी वजह से उनका 75% लीवर का हिस्सा डैमेज हो चुका है। उन्होंने बताया कि ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस वजह काफी ब्लीडिंग भी हो गई थी। उस समय 200 ब्लड डोनर्स का 60 बोतल खून उन्हें चढ़ाया गया था। मगर इनमें से कुछ लोगों को हेपेटाइटिज बी से इन्फेक्टिड थे। यही कारण है कि बिग बी भी हेपेटाइटिस से संक्रमित हो गए।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...