7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलकाश ऐसा नहीं हुआ होता... 1 ओवर में 6 छक्के खाने पर...

काश ऐसा नहीं हुआ होता… 1 ओवर में 6 छक्के खाने पर संन्यास के बाद बोले स्टुअर्ट ब्रॉड, छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ने एशेज सीरीज के बीच में ही अपनी रिटायरमेंट की घोषणा से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने द ओवल में चल रहे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पांचवें टेस्ट के बाद ब्रॉड क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। स्टुअर्ट के करियर में कई उतार-चढ़ाव वाले दिन आए। लेकिन सबसे ज्यादा उनको परेशानी शायद तब हुई थी जब 2007 के टी20 वर्ल्डकप में युवराज सिंह ने उन्हें 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े थे। हालांकि अब रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद ब्रॉड ने 6 छक्के खाने पर प्रतिक्रिया दी है।

वो बड़ा मुश्किल दिन था-स्टुअर्ट ब्रॉड
हां, यह स्पष्ट रूप से एक बहुत कठिन दिन था, मैं कितने साल का था , 21,22? मैंने बहुत कुछ सीखा, मैंने उस अनुभव के माध्यम से एक पूरा मेंटल रूटीन बनाया, यह जानते हुए कि मैं एक अंतरराष्ट्रीय परफॉर्मर के रूप में कुछ भी नहीं रह गया था। मैं अपनी तैयारी में जल्दबाजी करता था, मेरे पास कोई प्री-बॉल रूटीन नहीं था, मेरा फोकस नहीं था।

‘काश ऐसा नहीं हुआ होता’
स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने बयान में आगे इस बात का भी जिक्र किया कि काश युवराज सिंह ने उन्हें 6 छक्के नहीं मारे होते। काश ऐसा उनके करियर में कभी नहीं हुआ होता। स्टुअर्ट ने कहा, ‘मैंने अपना ‘वॉरियर मोड’ बनाना शुरू किया जिसे मैं उस अनुभव ( के बाद कहता हूं। काश ऐसा ना हुआ होता। किस बात ने वास्तव में मेरी मदद की कि वह एक डेड रबड़ था, इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैंने हमें विश्व कप से बाहर कर दिया है। लेकिन मुझे लगता है कि उस हादसे ने मुझे आज बेहतर कॉम्पिटिटर बनने के लिए मोटिवेट किया है और मुझे आगे बढ़ने में मदद की है।’
World Cup से पहले खतरे की घंटी, इन वजहों से हारी टीम इंडिया

स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेन स्टोक्स का दिया उदाहरण
37 साल के स्टुअर्ट ब्रॉड ने आगे यह भी कहा कि करियर में आप काफी उतार-चढ़ाव भरे दिनों से गुजरते हैं। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का भी उदाहरण दिया। स्टुअर्ट ने कहा, ‘आप बड़े उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं और जब आप स्टोक्सी (बेन स्टोक्स) जैसे खिलाड़ी के करियर को देखते हैं तो उन्होंने भी ऐसा ही किया है। यह बाउंस बैक करने की एबिलिटी है, और खराब दिनों को पीछे छोड़ने में सक्षम होने की क्षमता है। निश्चित रूप से पिछले 15 या 16 वर्षों में मैं एक बात जानता हूं, वह यह है कि आपके क्रिकेट में अच्छे दिनों की तुलना में बुरे दिन अधिक होंगे, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करने के लिए उनसे निपटना होगा कि आपके अच्छे दिन ग्रो हो सकें।’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...