17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत ने बॉलीवुड के इस एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बी-टाउन...

कंगना रनौत ने बॉलीवुड के इस एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बी-टाउन की एक्ट्रेस पर भी साधा निशाना

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड के नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। कंगना को बिना नाम लिए अक्सर कुछ स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए देखा गया है।

इसी बीच रविवार को भी कंगना रनौत ने बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर काफी कुछ लिखकर पोस्ट किया है और बताया है कि कैसे एक एक्टर ने उन्हें सीक्रेट डेट करने के लिए कहा था। इसके अलावा कंगना ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस और करण जौहर को लेकर भी काफी कुछ कहा है।

कंगना रनौत अपनी इस्टा स्टोरी पर लिखा कि ‘एक और सुपरस्टार, जो कि वुमनाइजर के रूप में जाना जाता है, वह मेरे घर आया और मुझसे डेट करने के लिए विनती की। वह मुझसे मिलने छिपकर आता रहा, जब मैंने इस संदिग्ध व्यवहार पर सवाल उठाया, तो उसने बताया कि वह एक ‘पापा की परी’ को डेट कर रहा है, जिसे वह प्यार नहीं करता। मुझे यह मंजूर नहीं था और मैंने मना कर दिया। उसने अलग-अलग नंबरों से बात करना शुरू कर दिया। मैंने उसके सारे नंबर ब्लॉक किए। फिर मुझे लगा कि उसने मेरे सभी डिवाइस हैक कर लिए हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उसने यहां तक कहा कि उसकी शादी फर्जी है और बच्चा फिल्म प्रमोट करने की एक चाल है। मैं बेहद हैरान रह गई। यकीन ही नहीं हुआ कि नैतिक रूप से कोई इतना भ्रष्ट भी हो सकता है। वह इंसान नहीं राक्षस हैं, मैंने उन्हें नष्ट करने की ठान ली है। यही श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि ‘धर्म का मुख्य उद्देश्य अधर्म को नष्ट करना है।’

कंगना ने एक्ट्रेस के लिए कही थी यह बात
वहीं कंगना ने साल 2017 में रेडिफ के साथ एक साक्षात्कार में खुलकर बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में आखिरकार हीरोइन की इमेज कैसी होती है। कंगना ने कहा था कि ‘एक अभिनेत्री का स्टीरियोटाइप यह है कि वह बेवकूफ है, जो कुछ भी नहीं करेगी। वह ऐसी लड़की है जो आपकी गोद में बैठेगी, बेवकूफी भरे चुटकुलों पर हंसेगी। जब उसे बुलाया जाएगा तो वह वैन में आ जाएगी। सुबह 3 बजे भी कॉल रिसीव करेगी और आपके घर आ जाएगी। जब आप विरोध करते हैं, तो गलत सोच रखने वालों को लगता है कि इस लड़की के साथ कुछ गड़बड़ है क्योंकि यह बेवकूफियां नहीं करती।’

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...