7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलशिवम दुबे की विस्फोटक पारी, वेस्ट जोन ने देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ...

शिवम दुबे की विस्फोटक पारी, वेस्ट जोन ने देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन को दी पटखनी

Published on

पुडुचेरी

शिवम दुबे और कथन पटेल के नाबाद अर्धशतक और दोनों के बीच पांचवें विकेट की अटूट शतकीय साझेदारी से वेस्ट जोन ने देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन को छह विकेट से हरा दिया। नॉर्थ जोन के 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन ने दुबे (नाबाद 85) और पटेल (नाबाद 63) के बीच पांचवें विकेट की 138 रन की अटूट साझेदारी से 48.5 ओवर में चार विकेट पर 260 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई ने भी 56 रन की पारी खेली।

दुबे ने 78 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के मारे जबकि पटेल ने 85 गेंद का सामना करते हुए छह चौके जड़े। ये दोनों 26वें ओवर में उन समय बल्लेबाजी के लिए साथ आए जब टीम 122 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

नॉर्थ जोन ने इससे पहले हिमांशु रणा (54), कप्तान नितीश राणा (54) और शुभम रोहिल्ला (नाबाद 56) के अर्धशतक से छह विकेट पर 259 रन का स्कोर खड़ा किया था। वेस्ट जोन की ओर से शम्स मुलानी ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस जीत से वेस्ट जोन के चार मैच में तीन जीत से 12 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर है। नॉर्थ जोन की टीम चार अंक के साथ पांचवें पायदान पर है।

साउथ जोन ने ईस्ट जोन को हराया
वहीं मयंक अग्रवाल और साई सुदर्शन के अर्धशतक से साउथ जोन ने ईस्ट जोन को पांच विकेट से हरा दिया। अग्रवाल (84) और सुदर्शन (53) ने दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की जिससे साउथ जोन ने 230 रन के लक्ष्य को 44.2 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाकर हासिल कर लिया।

अग्रवाल ने 88 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का मारा जबकि सुदर्शन की 57 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। इन दोनों के आउट होने के बाद एन जगदीशन (32) और रोहित रायुडू (नाबाद 24) ने साउथ जोन की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले वी कौशिक (37 रन पर तीन विकेट), विद्वत कावेरप्पा (40 रन पर दो विकेट) और विजय कुमार विशाक (62 रन पर एक विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने मिलकर छह विकेट चटकाए ईस्ट जोन की टीम 46 ओवर में 229 रन पर आउट हो गई।

साई किशोर (45 रन पर तीन विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (41 रन पर एक विकेट) की स्पिन जोड़ी ने बाकी चार विकेट हासिल किए। ईस्ट जोन को विराट सिंह (49) और सुभ्रांशु सेनापति (44) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम का मध्य क्रम हालांकि ढह गया जिसके बाद आकाश दीप (44) और मुख्तार हुसैन (33) ने निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...