7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिसत्ता के लिए कुछ भी करा सकती है भाजपा... मलिक का वीडियो...

सत्ता के लिए कुछ भी करा सकती है भाजपा… मलिक का वीडियो देख लोग बोले, इन्हें अरेस्ट कीजिए

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। आज सुबह से ट्विटर पर ‘सत्यपाल मलिक’ ट्रेंडिंग में हैं। 40 सेकेंड के वीडियो में पूर्व गवर्नर कहते सुने जाते हैं, ‘मुझे डर है कि ये कहीं कोई खुराफात न करा दें, जैसे- राम मंदिर पर कोई विस्फोट करा दें, किसी बीजेपी के आदमी को मरवा दें। वे ऐसे काम करा सकते हैं। जो पुलवामा करा सकता है वो कुछ भी करा सकता है। उनको बिल्कुल परवाह नहीं है संसद की… वे गलत रास्ते पर हैं… उनके लिए बेस्ट है कि वे अभी छोड़ जाएं… हार के जाएंगे तो क्या बहुत अच्छा रहेगा। मैं गारंटी करता हूं आपको कि 2024 में ये कामयाब नहीं होंगे।’ जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो आया, लोगों के रीएक्शंस आने लगे।

कितनी भयंकर चीज कह दी…
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘कितनी भयंकर चीज कह दी कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने।’ कांग्रेस के कई नेताओं ने वीडियो शेयर किया है। एमी यूथ कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘फर्जी देशभक्ति के नाम पर वोट मांगना बंद करो।’ हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग मलिक पर ही भड़क गए। बलवंत सिंह राणा ने लिखा, ‘इन्हें राज्यपाल का पद देने में गलती हो गई। अनाप-शनाप बोले जा रहे हैं… इस तरह के लोगों को सुनकर चुप रहे भाजपा तो यह हमारी कमजोरी होगी।’

ताऊ तुक्का मत लगाओ…
@anak_sunamo ने लिखा, ‘ताऊ तुक्के मत लगाओ। कुछ ठोस पता है तो बताओ वरना चुप रहो।’ देवेंद्र खंडेलवाल ने लिखा, ‘आप बात ही मत करिए। सबसे बड़े लुढ़कनी लोटे आप ही हैं! आपने हम सब का विश्वास तोड़ा है। ये तो भला हो मोदी जी का, उन्होंने आपको खूब पहचाना और जल्दी पहचाना!’

‘मलिक को गिरफ्तार करे एनआईए’
विक्रम चोपड़ा ने गृह मंत्रालय और एनआईए को टैग करते हुए मलिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। चोपड़ा ने लिखा, ‘यह शख्स पुलवामा हमले के लिए पीएम पर आरोप लगा रहा है जिसकी जिम्मेदारी पाक मंत्रियों ने अपने संसद में खुलेआम ली है कि उन्होंने सफलतापूर्वक हमला कराया। क्या आप देशद्रोह के मामले में इन्हें गिरफ्तार करेंगे।’ उन्होंने यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस को भी टैग किया है।

… तो लोगों को शर्म आएगी
नंद किशोर सोनी ने लिखा, ‘देश की जनता को आप इतना भोला समझ रहे हो, कुछ भी बकवास किए जा रहे हो। जिन्होंने 500 साल से रुका काम करवाने के लिए जी जान लगा दी, वे हमला करवा देंगे। कुछ तो शर्म करो दूसरों के लिए नहीं तो अपने जीवन के करियर का तो ख्याल रखिए। इतिहास में लोग आपकी ऐसी झूठी बातें याद करेंगे तो उन्हें शर्म आएगी।’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...