7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनए हथियार, सैनिक... भारतीय सीमा पर क्या कर रहा है चीन, बढ़ेगा...

नए हथियार, सैनिक… भारतीय सीमा पर क्या कर रहा है चीन, बढ़ेगा तनाव?

Published on

बीजिंग

चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी के पश्चिमी थिएटर कमांड की समीक्षा की है। पीएलए के इसी पश्चिमी थिएटर कमांड के पास भारत, मध्‍य एशिया और अफगानिस्‍तान की जिम्‍मेदारी है। इस समीक्षा के बाद शी जिनपिंग ने सशस्‍त्र बलों को तेजी से आधुनिक बनाने की जरूरत पर बल दिया। शी जिनपिंग सेंट्रल मिल‍िट्री कमिशन के चेयरमैन हैं जो चीन की तीनों ही सेनाओं की सर्वोच्‍च संस्‍था है। शी जिनपिंग ने 1 अगस्‍त को चीन के सेना दिवस से ठीक पहले पश्चिमी थिएटर कमांड की यह समीक्षा की है। चीनी राष्‍ट्रपति के इस निर्देश से भारत के साथ और तनाव बढ़ सकता है। अभी दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक एलएसी पर तैनात हैं।

शी जिनपिंग ने सभी वायु सैनिकों और अधिकारियों को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी और उसके लोगों ने जो जिम्‍मेदारी दी है, उसके प्रति प्रतिबद्ध रहना जरूरी है। चीन के राष्‍ट्रपति ने पश्चिमी थिएटर कमांड से जोर देकर कहा कि सैन्‍य तैयारियों को बढ़ाया जाए और एयर डिफेंस को नियमित तौर पर करके सैन्‍य तैयारी को बढ़ाया जाए। साथ ही हवाई सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। शी ने कहा कि लड़ाकू सेना के अंदर तेजी से नए हथियार और सैनिकों को शामिल किया जाए।

चीनी सैनिक वास्‍तविक युद्ध की लें ट्रेनिंग: जिनपिंग
चीनी राष्‍ट्रपति ने कहा कि नए हथियारों और सैनिकों को वर्तमान युद्धक सिस्‍टम में एकीकृत किया जाए। शी जिनपिंग ने वास्‍तविक युद्धक स्थितियों के तहत लगातार ट्रेनिंग देने का भी आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को सशस्‍त्र बलों के ऊपर वैचारिक, राजनीतिक और संगठन के मामलों में नेतृत्‍व को बनाए रखा जाए। जिनपिंग ने पार्टी के व्‍यवहार को सुधारने और पार्टी के अनुशासन को कड़ाई से लागू करने के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए। इस समीक्षा के दौरान वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

बता दें कि चीन ने भारत से लगती वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर मिसाइलों से लेकर घातक फाइटर जेट तक की तैनाती की है। गलवान हिंसा के बाद चीन बड़े पैमाने पर अपने एयरफोर्स बेस को आधुनिक बनाने में जुट गया है। चीन ने लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कई नए रेडॉर लगाए हैं। चीन ने अपने घातक फाइटर जेट, बॉम्‍बर और हमलावर ड्रोन को भारतीय सीमा के पास तैनात किया है। इसके अलावा नए पुल और रोड बनाई जा रही है। चीन की कोशिश तेजी से अपनी सेना को भारतीय सीमा के पास तैनात करना है। चीन ने होटान, नागरी गुंसा और ल्‍हासा में अपने हवाई ठिकाने का विस्‍तार किया है। होटान लेह से मात्र 400 किमी की दूरी पर है। चीन ने रूस से खरीदे एस-400 डिफेंस सिस्‍टम को भी तैनात किया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...