7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलफूट-फूटकर रोए जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड के रिटायरमेंट से सदमे में खास...

फूट-फूटकर रोए जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड के रिटायरमेंट से सदमे में खास दोस्त

Published on

द ओवल

37 साल के स्टुअर्ट ब्रॉड आज के बाद मैदान पर नजर नहीं आएंगे। इंग्लैंड के इस महान तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा जो कह दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन वह आखिरी बार इंग्लैंड के लिए खेलेंगे। इसी के साथ दो हंसों का जोड़ा भी टूट जाएगा। टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल जोड़ी खत्म हो जाएगी। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की जोड़ी ने मिलकर 1037* टेस्ट शिकार किए हैं। अपने जूनियर साथी के संन्यास की घोषणा के बाद जेम्स एंडरसन कैमरा के सामने फूट-फूटकर रोते नजर आए।

इतने लंबे समय तक एक साथ खेलने के बाद ब्रॉड का संन्यास जेम्स एंडरसन के लिए एक भावुक क्षण है। जब मैच के चौथे दिन एंडरसन से ब्रॉड के संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हां, निश्चित रूप से मुझे उनकी कमी खलेगी। वह मेरे सबसे अच्छे साथी हैं और वह हर समय मेरे लिए मौजूद रहे। यह कहते हुए एंडरसन अपने आंसू नहीं रोक पाए।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैच, 121 वनडे और 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 845* विकेट लिए हैं। ब्रॉड ने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। डेली मेल के लिए अपने कॉलम में, ब्रॉड ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण था कि उनका आखिरी मैच एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो, जिसे वह टेस्ट क्रिकेट का शिखर मानते हैं।

ब्रॉड ने आगे कहा, ‘एशेज क्रिकेट ने मेरे भीतर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकाला है। मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लड़ाई की ताकत। दर्शकों की भागीदारी पसंद है, मुझे उनके खिलाफ 150 टेस्ट विकेट लेने पर गर्व है और आखिरकार ये वे यादें हैं जो मैं अपने जीवन के बाकी हिस्सों में अपने साथ रखूंगा। मैंने इस टीम में इतने सारे खिलाड़ियों के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। मैं इस टीम से प्यार करता हूं और इसलिए भले ही मैं शुक्रवार की रात ब्रेंडन मैकुलम और स्टोक्स को यह बताने में सहज था, फिर भी शनिवार को प्री-प्ले वार्मअप के दौरान बाकी खिलाड़ियों को यह बताना मुश्किल था।’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...