7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिविपक्षी गठबंधन को UPA ही कहेगी बीजेपी, 'INDIA' नाम पर हमला करने...

विपक्षी गठबंधन को UPA ही कहेगी बीजेपी, ‘INDIA’ नाम पर हमला करने से बचेंगे सत्ताधारी नेता

Published on

नई दिल्ली,

बेंगलुरु में हुई विपक्षी बैठक में तय हुआ था कि गठबंधन का नया नाम I.N.D.I.A. यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस होगा. कुछ दिनों तक केंद्र सरकार के नेताओं ने इस नाम पर निशाना भी साधा. लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी के नेता विपक्षी गठबंधन को ‘INDIA’ नाम से नहीं पुकारेंगे. पार्टी ने तय किया है कि विपक्षी गठबंधन को यूपीए के पुराने नाम से ही पुकारा जाएगा.

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक विपक्ष ने जानबूझकर इंडिया नाम रखा ताकि पुराने कारनामों पर पर्दा डाला जा सके और जनता के मन से UPA की छवि को भुलाया जा सके. लेकिन बीजेपी जनता को कांग्रेस पर लगे आरोपों के बारे में बताती रहेगी. इसीलिए विपक्ष को यूपीए के नाम से ही बुलाया जाएगा. गौरतलब है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने भी मणिपुर मुद्दे पर हमला बोलते समय बार-बार यूपीए शब्द का ही इस्तेमाल किया.

बेंगलुरु में हुआ विपक्ष का नया नामकरण
गौरतलब है कि 18 जुलाई को बेंगलुरु की बैठक में ही विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को नया नाम ‘INDIA’ दिया था. विपक्ष की इस INDIA की फुल फॉर्म है- ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस’ यानि भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन.

दो चरण की बैठक हुई पूरी अब तीसरी की बारी
फिलहाल यह विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी टक्कर देने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं. विपक्षी दलों ने पहले पटना में बैठक कर तय किया कि वे सभी कैसे साथ आ सकते हैं? इस पर मंथन किया तो बेंगलुरु में बैठक के बाद गठबंधन के नाम का ऐलान कर दिया. इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A. की अगली बैठक अगस्त में होनी है. मुंबई में होने जा रही इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होनी है. मुंबई में ये बैठक 25-26 अगस्त को हो सकती है. इसकी तैयारियों का जिम्मा पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को सौंपा गया है.

गठबंधन पर BJP नेताओं का हमला
गौरतलब है कि इस नए गठबंधन के नाम पर अब तक भाजपा के नेता हमला करते आए हैं. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तो अपने ट्विटर बायो में भी INDIA हटाकर भारत लिख लिया था.

पीएम मोदी ने ‘INDIA’ पर साधा निशाना
अभी कुछ दिनों पहले जब मॉनसून सत्र में मणिपुर पर जारी संग्राम के बीच बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई थी तब भी पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा था. इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है.

खड़गे ने पीएम के बयान पर किया पलटवार
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा, ‘हम मणिपुर के बारे में बात कर रहे हैं, जो जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया (कंपनी) के बारे में बात कर रहे हैं. बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ‘आपको नॉर्थ ईस्ट पर Act EAST Policy नहीं दिख रही, पर आपको EAST India Company दिख रही है. इस INDIA ने ही अंग्रेजों की East India Company को हराया था. इस INDIA ने ही Indian Mujahideen को भी हराया था.’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...