10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलआयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 11 महीने बाद बुमराह...

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 11 महीने बाद बुमराह की वापसी, कप्तानी भी मिली

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया को अगस्त के महीने में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए 31 जुलाई (सोमवार) को बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी. आयरलैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है. आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पांच दिन के भीतर तीन टी20 मैच (18, 20 और 23 अगस्त ) खेलने हैं. ये तीनों मुकाबले डबलिन में खेले जाएंगे.

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.

इस दौरे के लिए भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या, नियमित कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है. उन्हें अगस्त-सितंबर में होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए रेस्ट दिया गया है. टीम की उप-कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में रहेगी. टीम में उन खिलाड़ियों को काफी ज्यादा तवज्जो दी गई है, जिन्हें चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेना है. एशियन गेम्स में ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी करनी है.

चोट के बाद प्रसिद्ध-बुमराह कर रहे वापसी
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी समय बाद टीम में लौटे हैं. बुमराह बैक इंजरी से जूझ रहे थे और उनकी न्यजीलैंड के क्राइस्टचर्च में सर्जरी हुई थी. जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी मैच पिछले साल 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. उसके बाद वह एक्शन से बाहर थे. बुमराह की वापसी टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में काफी कम समय बचा हुआ है. बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी इंजरी के बाद टीम में लौटे हैं.

हेड कोच द्रविड़ को भी मिलेगा रेस्ट!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयरलैंड दौरे के लिए नियमित हेड कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहोगी सपोर्ट स्टाफ विक्रम राठौड़ (बैटिंग कोच), पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच) को भी आराम दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) चीफ वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच होंगे.

आयरलैंड दौरे पर सीतांशु कोटक और ऋषिकेश कनितकर में से किसी एक को बैटिंग कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं साईराज बहुतुले और ट्रॉय कूली में से कोई एक गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा सकता है. आपको बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण पिछले साल भी राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में आयरलैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर हेड कोच की भूमिका में दिखे थे.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...