17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedजॉनी वॉकर ब्लैक लेबल के शौकीनों की होगी बल्ले-बल्ले, कम होने जा...

जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल के शौकीनों की होगी बल्ले-बल्ले, कम होने जा रहे दाम, मिलेंगी इतनी सस्ती

Published on

नई दिल्ली

जाम छलकाने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अगर आप जॉनी वॉकर (Johnnie Walker), सिवाज रीगल (Chivas Regal) पीना पसंद करते हैं तो अब आपको ये सस्ती कीमतों पर मिल सकती हैं। दरअसल भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफटीए प्रस्तावित है। अगर दोनों देशों के बीच इस एग्रीमेंट पर मुहर लग गई तो इसका असर जॉनी वॉकर और सिवाज रीगल की कीमतों पर पड़ेगा। इनके दाम कम हो जाएंगे। असल में इस एग्रीमेंट के बाद भारत और ब्रिटेन के बीच जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल और सिवास रीगल जैसे फेमस ब्रॉन्ड्स के शिपमेंट में इजाफा हो सकता है। यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अपने अंतिम चरण में है।

आयात शुल्क होगा कम
इसमें बोतलबंद स्कॉच के लिए न्यूनतम आयात प्राइस शामिल होने की उम्मीद है। इसके बोतलबंद और कास्क व्हिस्की दोनों के लिए आयात शुल्क कम हो सकता है। बता दें कि भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए पर 11वें दौर की बातचीत हाल ही में खत्म हुई है। इस बातचीत में शामिल होने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल लंदन गए थे।

बता दें कि पहले यह समझौता पिछले साल दीपावली से पहला पूरा होना का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह टल गया था। इसके बाद एक बार फिर से दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई और भारत-ब्रिटेन के अधिकारी सभी पहलुओं को हल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

कितनी कम होंगी कीमतें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एग्रीमेंट के तहत एमआईपी सीमा से ऊपर बोतलबंद स्कॉच पर इंपोर्ट शुल्क 150 फीसदी से कम होकर 100 फीसदी किया जा सकता है। कास्क पर 75 फीसदी पर आधा शुल्क लगाया जा सकता है। अभी इसपर बातचीत चल रही है। इधर इस एग्रीमेंट की वजह से घरेलू उद्योग की चिंता बढ़ गई है। घरेलू उद्योग सभी 750 मिलीलीटर की बोतल पर 5 फीसदी की एमआईपी पर जोर दे रहा है। ये एक ऐसा कदम है जिससे देश में ब्रिटैन से स्कॉच का इंपोर्ट काफी बढ़ सकता है।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...