7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedकम नहीं हो रहे टमाटर के तेवर, दाम सुनकर लोग हो रहे...

कम नहीं हो रहे टमाटर के तेवर, दाम सुनकर लोग हो रहे ‘लाल’, कीमत 200 के पार

Published on

नई दिल्ली

सब्जियों का राजा कहलाने वाले टमाटर के तेवर कुछ दिनों से चढ़े हुए हैं। इसकी कीमत में नरमी के कोई आसार नहीं दिख रहे। पिछले दो महीने से टमाटर के दाम ने लोगों की थाली का बजट बिगाड़ दिया है। कम होने के बजाए टमाटर की कीमत अब तक का उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक तो दिल्ली के थोक में 5000 रुपये प्रति कैरेट पर पहुंच चुकी है। बाढ़ और बारिश की वजह से मंडियों में टमाटर के सप्लाई में आ रही रुकावट के कारण कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। कम मात्रा में टमाटर पहुंचने की वजह से थोक बाजार के साथ-साथ खुदरा बाजारों में इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। सप्ताह भर पहले यह 100 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो अब 200 रुपये तक पहुंच चुका है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा तमिलनाडु में टमाटर का थोक भाव 200 रुपये किलो को पार कर चुका है।

टमाटर के तेवर गरम
टमाटर की कीमत ऑल टाइम हाई पर है। उत्तराखंड के थोक मार्केट में टमाटर की कीमत 4100 रुपये प्रति कैरेट ( 25किलो ) पर पहुंच गया है। इस कीमत में ट्रांसपोर्टेशन, प्रॉफिट मार्जिन आदि जोड़ दें तो दिल्ली थोक मार्केट पहुंचते-पहुंचते इसका भाव 5000 रुपये प्रति कैरेट पहुंच चुका है। इस मौसम में आम तौर पर टमाटर की कीमत 1200-1400 रुपये प्रति कैरेट रहता था, जो अब बढ़कर 5000 रुपये पर पहुंच गया है टमाटर ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़कर लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमत खुदरा बाजार में 200 से 250 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

क्यों कम नहीं हो रहे टमाटर के दाम
टमाटर की कीमत दिनों दिन लाल हो रहे हैं। कम होने के बजाए इसकी कीमत में लगातार तेजी ही आ रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश की थोक मंडियों में टमाटर की कीमत चढ़ रही है तो वहीं तमिलनाडु में भी टमाटर में तेजी आ रही है। टमाटर के थोक भाव यहां भी 200 रुपये के पार पहुंच चुके हैं। चेन्नई के कोयम्बेडु थोक बाजार में टमाटर की कीमत कम होने के बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं।

250 रुपये के पार जा सकता है टमाटर
कारोबारियों का कहना है कि टमाटर की कीमत कम होने के कोई आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं। अगले हफ्ते तक इसके दाम 250 रुपये के पार जा सकते हैं। कोयम्बेडु होलसेल मार्केट एसोसिएशन के सचिव पी सुकुमारन के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब टमाटर की कीमत 200 रुपये के पार हो गई है। कारोबारियों की माने तो उन्हें उम्मीद थी कि 20 जुलाई के बाद टमाटर की कीमत में गिरावट आएगी, लेकिन बारिश और बाढ़ के कारण फसल बर्बाद हो गई। ऐसे में कीमत कम होने के कारण बढ़ रहे हैं। टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से लोगों ने खरीदना कम कर दिया है। सब्जी व्यापारियों की माने तो कीमत कम होने में अभी दो-तीन महीने का वक्त लग सकता है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) शहर में रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है, लेकिन इस पहल कीमतों पर लगाम नहीं रह पा रहा है। टमाटर के साथ-साथ दूसरी सब्जियों के दाम भी बढ़ते ही जा रहे हैं। अधिक हो गए हैं। कोई भी सब्जी 60-70 रुपये किलो से नीचे नहीं है। शिमला मिर्च, धनिया, गोभी 100 रुपये के पार है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...