10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलफिफ्टी, फिफ्टी और फिर फिफ्टी... ईशान किशन ने संजू सैमसन के लिए...

फिफ्टी, फिफ्टी और फिर फिफ्टी… ईशान किशन ने संजू सैमसन के लिए बंद किए वर्ल्ड कप के दरवाजे!

Published on

तरोबा (त्रिनिदाद)

भारतीय टीम वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। यह वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल माना जा रहा है। इसकी वजह से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मौके का पूरा फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी फिफ्टी बना दी है।

ईशान की लगातार तीसरी फिफ्टी
ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में अर्धशतक ठोके हैं। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उन्होंने सीरीज के पहले और दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया था। अब ब्रायन लारा स्टेडियम पर उन्होंने सीरीज के तीसरे मैच में भी फिफ्टी ठोक दी है। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

भारत के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज के हर मैच में 50+ का स्कोर:
कृष्णमाचारी श्रीकांत vs श्रीलंका, 1982
दिलीप वेंगसरकर vs श्रीलंका, 1985
मोहम्मद अज़हरुद्दीन vs श्रीलंका, 1993
एमएस धोनी vs ऑस्ट्रेलिया 2019
श्रेयस अय्यर vs न्यूजीलैंड 2020
ईशान किशन vs वेस्टइंडीज 2023

शतक से चूके ईशान
ईशान किशन के बाद तीसरे वनडे में शतक लगाने का भी मौका था। लेकिन वह चूक गए। 64 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेलने के बाद वह स्टंप हो गए। उन्होंने बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले पर नहीं आई और विकेटकीपर से स्टंप कर दिया। अपनी पारी में ईशान ने 8 चौके और 3 छक्के मारे। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ उन्होंने 143 रन जोड़े।

सैमसन के लिए बंद हुए वर्ल्ड कप के दरवाजे?
ईशान किशन की इस बल्लेबाजी से संजू सैमसन के लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे बंद होते दिख रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में केएल राहुल भारत के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज हो सकते हैं। ऐसे में संजू और ईशान में बैकअप विकेटकीपर बनने की टक्कर हैं। ईशान किशन बैकअप विकेटकीपर के साथ ही ओपनिंग में भी बैकअप हो सकते हैं। उनकी इस सीरीज में बल्लेबाजी ने शायद संजू से लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...