17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअभी तक ITR नहीं भर पाने वालों के लिए बड़ी खबर, जानिए...

अभी तक ITR नहीं भर पाने वालों के लिए बड़ी खबर, जानिए क्या है वित्त मंत्रायल का यह अपडेट

Published on

नई दिल्ली

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख निकल चुकी है। यह 31 जुलाई 2023 थी। अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाए हैं। हालांकि ऐसे लोग अभी भी इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को एक प्रक्रिया का पालन करना होगा। दरअसल, अगर लोगों ने वित्त वर्ष 2022-23 की अपनी कमाई का खुलासा नहीं किया है तो लोग अब लेट फीस देकर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए भी तारीख निर्धारित है। इसके बाद आपको मौका नहीं मिलेगा।

इस तारीख तक दाखिल करें आईटीआर
बता दें कि 31 जुलाई तक आईटीआर नहीं भर पाने वाले टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर 2023 तक अपना रिटर्न जमा कर सकेंगे। हालांकि, ऐसी फाइलिंग पर वेतनभोगी कर्मचारी जिनकी नेट टैक्सेबल इनकम प्रति वर्ष 5 लाख रुपये से अधिक है, उनको 5000 रुपये तक की लेट फीस लगेगी। इसके अलावा जिन लोगों की 5 लाख रुपये से कम की टैक्सेबल इनकम है, वो 1000 रुपये के जुर्माने के साथ आईटीआर दाखिल कर सकते हैं।

6.50 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल
इनकम टैक्स विभाग के अनुसार असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए सोमवार शाम 6 बजे तक 6.50 करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए। विभाग का दावा है कि टैक्सपेयर्स को आखिरी दिन ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न भरने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। आखिरी दिन सोमवार को करीब 37 लाख लोगों ने शाम छह बजे तक इनकम टैक्स रिटर्न जमा कराया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार रिफंड देना भी अगस्त माह के दूसरे हफ्ते से शुरू कर दिया जाएगा। जैसे-जैसे इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल हो रहे हैं, उसी अनुपात में इसका आकलन भी किया जा रहा है।

इस दिन से मिलेगा रिफंड
ऐसे में जो पहले इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर चुके हैं, उन्हें अगस्त के दूसरे हफ्ते से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि अगस्त के अंत तक रिफंड देने का काम पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल 31 जुलाई तक करीब 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। आईटीआर दाखिल करने में मदद के लिए आयकर विभाग की हेल्पडेस्क और वेबसाइट पर चौबीसों घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर जमा करने की अंतिम तारीख आज यानी 31 जुलाई 2023 है

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...