10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेल'एक और वर्ल्ड कप हाथ से निकलेगा', कोहली-रोहित के बाहर होने पर...

‘एक और वर्ल्ड कप हाथ से निकलेगा’, कोहली-रोहित के बाहर होने पर भड़के फैन्स

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन,

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया. इस मैच में विंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फिलहाल, दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.

सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेले थे. अब तीसरे मैच में भी दोनों नहीं खेल रहे हैं. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम दिया है. रोहित की जगह हार्दिक पंड्या कप्तानी संभाल रहे हैं. यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बीसीसीआई को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

फैन्स को रास नहीं आई टीम मैनेजमेंट की रणनीति
बता दें कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसी को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहा है. इसी के तहत रोहित और कोहली को भी सीरीज के आखिरी दो वनडे मैच नहीं खिलाए और बाकी खिलाड़ियों को मौका दिया.

मगर टीम मैनेजमेंट का यह फैसला शायद फैन्स को रास नहीं आ रहा है. उन्होंने बीसीसीआई के ट्वीट पर ही जवाब देते हुए टीम मैनेजमेंट को हटाने की मांग तक कर दी. एक यूजर ने कहा कि वर्ल्ड कप काफी नजदीक है. ऐसे में यह रणनीति समझ नहीं आई. जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि इस बार एक और वर्ल्ड कप हाथ से निकल जाएगा.

‘ऐसे एक्सपेरिमेंट का क्या मतलब जो…’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब इस टीम पर कोई भरोसा नहीं रहा! तुरंत टीम मैनेजमेंट को बदलो या एक और वर्ल्ड कप हाथ से जाता हुआ देखो.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक्सपेरिमेंट के नाम पर पता नहीं क्या चल रहा है. एक्सपेरिमेंट करना है, तो उनके साथ करो जो वर्ल्ड कप प्लेइंग-11 में रहेंगे. ऐसे एक्सपेरिमेंट का क्या मतलब जो 15 सदस्यीय स्क्वॉड में भी ना रहें.’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...