18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगोरखा युवकों के भारत को छोड़कर रूसी सेना में शामिल होने पर...

गोरखा युवकों के भारत को छोड़कर रूसी सेना में शामिल होने पर नेपाल के उड़े होश, लगाई गुहार

Published on

काठमांडू

नेपाली नागरिकों के रूसी सेना में शामिल होने की खबरों के बीच प्रचंड सरकार ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे उन सेनाओं के अलावा किसी अन्य विदेशी सेना में शामिल न हों जिनके साथ हिमालयी राष्ट्र का द्विपक्षीय समझौता है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसका ध्यान उन समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों की ओर आकर्षित किया गया है जिनमें कहा गया है कि नेपाली नागरिकों को युद्धग्रस्त देशों में विदेशी सेनाओं द्वारा भर्ती किया गया है।

नेपाली नागरिकों के यूक्रेन की सेना में शामिल होने की खबरें थीं, जबकि कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर रूसी सेना में भर्ती होने की बात स्वीकार की थी। मंत्रालय ने अपने नागरिकों से झूठी जानकारी के आधार पर युद्धग्रस्त देशों में सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए नहीं जाने का भी आग्रह किया। यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि कितने नेपाली नागरिक दोनों सेनाओं के साथ-साथ भाड़े के समूहों में शामिल हुए हैं।

भारत में ‘अग्निपथ’ के कारण रुकी भर्ती
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि सरकार के पास कुछ मित्र देशों को छोड़कर नेपाली नागरिकों को विदेशी सेनाओं में शामिल होने की अनुमति देने की कोई नीति नहीं है, जो भर्ती के संबंध में पारंपरिक समझौते के तहत नागरिकों को अपनी राष्ट्रीय सेनाओं में भर्ती करते रहे हैं। नेपाल का भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के साथ औपचारिक समझौता है। मंत्रालय ने सभी से ऐसी गतिविधियों में शामिल जोखिमों और बचाव कार्य में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जागरूक रहने का आग्रह किया।

इससे पहले भारत की अग्निपथ योजना के विरोध में नेपाल ने गोरखा सैनिकों की भर्ती को रोक दिया था। नेपाल के भारत में राजदूत शंकर प्रसाद ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया को रोका गया है लेकिन यह मामला अभी पूरी तरह से बंद नहीं हो गया है। उन्‍होंने कहा कि हम अग्निपथ की बजाय पुराने सिस्‍टम को लागू करने की मांग कर रहे हैं। गोरखा सैनिक भारतीय सेना में अंग्रेजों के समय से ही भर्ती किए जाते रहे हैं। उस दौरान गोरखा सैनिकों को लेकर एक समझौता भी हुआ था।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर 2083 का भव्य शुभारंभ आज से

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में चैत्र...

पत्रिका कर्मचारियों की रचनात्मकता व सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में मील का पत्थर होगी साबित — टीयू सिंह —...

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र  द्वारा अपनी वार्षिक...

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...